फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence Live Haryana Riots Section 144 Imposed mobile internet Nuh, Faridabad, Palwal Gurugram

Nuh Violence Live: आरोपियों की कोर्ट में पेशी, दो दिन की मिली रिमांड, कई इलाकों में इंटरनेट सेवा आंशिक बहाल

Thu, 03 Aug 2023 03:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Aug 2023 03:58 PM IST
सार

हरियाणा के नूंह में सोमवार को हुई हिंसा के बाद सरकार ने थोड़ी राहत दी है।सरकार ने नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों और जिला गुरुग्राम के उपमंडल सोहना, पटौदी और मानेसर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट निलंबन को आज दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक रूप से हटा दिया है। 

विज्ञापन
Nuh Violence Live Haryana Riots Section 144 Imposed mobile internet Nuh, Faridabad, Palwal Gurugram
नूंह हिंसा में जली गाड़ियां - फोटो : ANI

विस्तार

नूंह में शोभायात्रा पर हुए हमले के बाद भड़की हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। हरियाणा सरकार ने नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों और जिला गुरुग्राम के उपमंडल सोहना, पटौदी और मानेसर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट निलंबन को आज दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक रूप से हटा दिया है। उधर, कर्फ्यू लगा है और जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, नूंह हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हुई है। इनमें दो होमगार्ड और चार आम नागरिक हैं। सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हिंसा में हुए नुकसान की वसूली उपद्रवियों से ही करने का एलान किया। 
विज्ञापन


इससे पहले, सरकार ने शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए, नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों के अधिकार क्षेत्र में और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उप-मंडलों के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 5 अगस्त तक निलंबित कर दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन




एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट  प्रतिबंध पर छूट
अब तीन घंटे छूट देने का फैसला लिया है। CET टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट  प्रतिबंध पर आज के लिए यह छूट दी गई है।
 

नूंह में हिंसक झड़प के बाद स्थानीय लोगों को अपने रोज़मर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है। एक स्थानीय ने बताया, "यहां डर का माहौल बना हुआ है। हम सुबह जा रहे थे तो लग रहा था कि कहीं पीछे से कोई आ ना जाए। हम अपने बच्चों को भी बाहर नहीं भेज रहे हैं। मोहल्ले में सब्जी की मंडी भी नहीं लग रही है।

 

हम नहीं चाहते कि लोग अफवाहें फैलाएं: वरुण कुमार 
हरियाणा के नूंह में दो गुटों के बीच हुई झड़प पर  गुरुग्राम ACP वरुण कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत सारी अफवाहें फैलाई जा रही हैं और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। हम लोगों की पहचान कर रहे हैं। मैं जनता को बताना चाहता हूं कि हम हिंदू या मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं। हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो दुर्व्यवहार, गुमराह कर रहे हैं और गलत गतिविधियों में शामिल हैं। हम लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि लोग अफवाहें फैलाएं।
 

शुरुआती घटना के बाद किसी ताज़ा हिंसा की सूचना नहीं: एसपी

हरियाणा के नूंह जिले के मौजूदा हालात पर एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि शुरुआती घटना के बाद किसी ताज़ा हिंसा की सूचना नहीं मिली है। सभी इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की करीब 14 कंपनियां बाहर से बुलाई गई हैं जबकि हरियाणा पुलिस की भी 21 कंपनियां तैनात की गई हैं। दिन-रात चौकसी बरती जा रही है...पिछले 24 घंटों में 4 नई FIR दर्ज की गई हैं। 

नूंह हिंसा के आरोपियों की पेशी

नूंह हिंसा को लेकर एसपी ने बयान जारी करते हुए बताया कि हालात अब कंट्रोल में हैं। बीते 24 घंटों में कोई दंगे की वारदात सामने नहीं आई है। इंटरनेट सेवा में छूट दी गई है। हिंसा के आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर जाया जा रहा है। जहां उनकी आज पेशी होगी। पुलिस कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी।  बता दें कि गुरुग्राम, सोहना, पटौदी में इंटरनेट सेवा आंशिक रूप से बहाल हो गई है। मानेसर मे भी इंटरनेट सेवा को आंशिक रूप से बहाल कर दिया है। नूंह हिंसा के आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड। अभी तक हिंसा की कोई ताजा घटना नहीं हुई है। केंद्रीय एजेंसियों की भी तैनाती हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed