फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Shobha Yatra 10 big blocks were set up in Gurugram for Jalabhishek Yatra of Brajmandal

जलाभिषेक यात्रा: नूंह जाने वालों पर कड़ी नजर, 10 बड़े नाके... वज्र से लेकर आंसू गैस के गोले तक का इंतजाम

Mon, 28 Aug 2023 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Aug 2023 10:08 AM IST
सार

ब्रजमंडल की जलाभिषेक यात्रा को लेकर 10 बड़े नाके लगाए गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है। वज्र वाहन से लेकर आंसू गैस के गोले तक का इंतजाम किया गया है। मानेसर और साउथ जोन पर पुलिस का अधिक जोर है। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Nuh Shobha Yatra 10 big blocks were set up in Gurugram for Jalabhishek Yatra of Brajmandal
पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रजमंडल की जलाभिषेक यात्रा की अनुमति नूंह जिला प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। पुलिस महानिदेशक के साथ हुई बैठक के बाद कमिश्नरी की पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है। जिसे रविवार शाम पांच बजे से लागू कर दिया गया। पुलिस की ओर से तैयार किए गए प्लान के हिसाब से मानेसर और साउथ जोन में अलग-अलग प्वाइंट पर दस पुलिस नाके लाए गए हैं। 
विज्ञापन


जहां से नूंह की ओर जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने वज्र वाहन से लेकर आंसू गैस के गोले छोड़ने तक का इंतजाम किया है। कमिश्नरेट की पुलिस ने पहले ही साइबर सिटी के लोगों से अपील की है कि वह नूंह की ओर न जाएं। वहां के जिला प्रशासन की ओर से जलाभिषेक यात्रा पर किसी भी तरह की अनुमति नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से किसी भी बाहरी व्यक्ति को नूंह में प्रवेश न देने का निर्णय लिया गया है। सभी एसीपी को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी के साथ पुलिस नाकों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही ट्रैफिक की जिम्मेवारी डीसीपी ट्रैफिक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी धार्मिक स्थलों पर तैनात होंगे पुलिस बल
किसी भी शरारती तत्व की ओर से धार्मिक स्थलों को निशाना न बनाया जाए इसके लिए शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हर थाना प्रभारी व एसीपी अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थल पर नजर रखेंगे। किसी भी स्थान पर मामला संदेहात्मक लगता है तो उसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आनी चाहिए।

 

बाबा प्रकाश पुरी आश्रम में होगी भीड़
सावन के आखिरी सोमवार को सर्व हिन्दू समाज की ओर से निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा अब नूंह नहीं जाएगी। जिसके चलते लोगों को गुरुग्राम के प्राचीन बाबा प्रकाश पुरी मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कहा गया है।

यहां पर सुबह दस बजे से 11 बजे का समय तय किया गया है। वेस्ट जोन से पुलिस बल यहां पर तैनात किया गया है। बजघेड़ा व राजेन्द्रा पार्क थाने का पुलिस बल वहां पर मौजूद रहेगा। मंदिर में आने-जाने वालों पर भी नजर होगी।

नूंह से सटे होने के कारण गुरुग्राम पर है खास नजर
नूंह में हुई हिंसा के बाद उसकी आंच गुरुग्राम पर आ गई थी। ऐसे में प्रशासन की ओर से इस बार किसी भी तरह की चूक नहीं होगी। सूत्रों की माने तो नूंह में अनुमति न मिलने के कारण वहां जाने वालों की संख्या कम रहेगी। इसके बाद भी पुलिस ने सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार कर रखा है।

अलर्ट मोड पर है पुलिस
नूंह प्रशासन की ओर से अनुमति न दिए जाने के बाद किसी भी व्यक्ति का नूंह में प्रवेश वर्जित है। पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क है। नाकों पर गुजरने वालों की सघन जांच की जाएगी। जो भी कानून का उल्लंघन करेगा। पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। - विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त , गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed