फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh roads blocked due to Rahul's rally, people stranded

Gurugram News: राहुल की रैली के कारण जाम हुईं नूंह की सड़कें, लोग फंसे

Thu, 03 Oct 2024 11:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 03 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nuh roads blocked due to Rahul's rally, people stranded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह अनाज मंडी में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली में लोग लंबे जाम में फंस गए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने जाम न लगे इसके लिए जगह-जगह पुलिस का प्रबंध किया हुआ था, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण लोग काफी समय तक जाम में फंसे रहे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह था कि वह अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली व गाड़ियों पर झंडा लगाकर रैली स्थल पर पहुंचने के लिए एक दूसरे से आगे निकलना चाह रहे थे।

सबसे अधिक जाम होडल चौक पर दिखाई दिया। क्योंकि अनाज मंडी में आयोजित इस रैली में केवल होडल रोड पर पड़ने वाले गेट से ही लोगों की एंट्री कराई गई। दिल्ली-अलवर रोड पर मंडी के मुख्य गेट से किसी को नहीं घुसने दिया। इसके अलावा जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि पार्किंग की व्यवस्था कम पड़ गई और लोग जाम के शिकार हो गए। इस दौरान उन यात्रियों को अधिक दिक्कत हुई जो किसी काम से दूसरे शहर या अपने गांव जा रहे थे। आकेड़ा के जमील, ताहिर, मालब का कहना है कि हम जाम में फंसने के कारण रैली में भी नहीं पहुंच पाए। हजारों लोग रैली में पहुंचने से रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed