{"_id":"6a4278626b3693c1200e2125","slug":"nsg-commandos-familiarized-the-cadets-with-modern-military-equipment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92995-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएसजी कमांडो ने कैडेटों को आधुनिक सैन्य उपकरणों से अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएसजी कमांडो ने कैडेटों को आधुनिक सैन्य उपकरणों से अवगत कराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। आश्रम हरि मंदिर पटौदी प्रांगण में चल रही पांचवीं हरियाणा बटालियन एनसीसी के तृतीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कैडेटों के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मैराथन दौड़ को कैंप कमांडर एसके कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ से कैडेटों में सहनशक्ति, मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक फिटनेस का विकास होता है औक यह प्रशिक्षण कैडेटों को भविष्य में सैन्य एवं अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए सक्षम होता है।
बाद में 52 स्पेशल एक्शन ग्रुप (एनएसजी) की टीम द्वारा कैडेटों को विशेष व्याख्यान एवं लाइव डेमो के माध्यम से आधुनिक हथियारों, अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों व कमांडो द्वारा अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसजी के मेजर ध्रुव डागर, नायब सूबेदार विनीत कुमार, नायब सूबेदार विजेन्द्र सिंह आदि टीम ने कैडेटों को एनएसजी के प्रशिक्षण, ऑपरेशन व आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया।