फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now walks will be even more enjoyable... Parks will be beautified.

Gurugram News: अब सैर होगी और सुखद...संवारे जाएंगे पार्क

Sun, 29 Mar 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Now walks will be even more enjoyable... Parks will be beautified.
सेक्टर-9 के 13 पार्कों में टूट-फूट से मिलेगी राहत, सुरक्षा और सुंदरता पर होगा काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-9 के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में लंबे समय से चली आ रही बदहाली अब जल्द दूर होने की उम्मीद है। फरीदाबाद नगर निगम ने वार्ड-37 के अंतर्गत आने वाले 13 पार्कों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुधार की योजना तैयार की है। इससे सेक्टर के लोगों की सैर अब और सुखद होगी।

इलाके के कई पार्कों में अभी फुटपाथ उखड़े हुए हैं और बाउंड्री वॉल जगह-जगह से टूटी हुई है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों के लिए चलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, लावारिस पशुओं के प्रवेश से भी परेशानी बढ़ती है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस मामले को लेकर शिकायत कर रहे थे, जिसको संज्ञान में लेकर नियम ने कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन


दिखेगा नया और टिकाऊ लुक

इस योजना के तहत पार्कों के फुटपाथों को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे पैदल चलना आसान और सुरक्षित होगा। साथ ही बाउंड्री वॉल को मजबूत करने के साथ दीवारों पर वॉश स्टोन ग्रिट प्लास्टर लगाया जाएगा, जिससे पार्कों को नया और आकर्षक रूप मिलेगा। यह तकनीक दीवारों को लंबे समय तक मजबूत और साफ बनाए रखने में मददगार मानी जाती है, जिससे बार-बार मरम्मत की जरूरत भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाली के साथ सुरक्षा पर रहेगा फोकस

पार्कों की बाउंड्री मजबूत होने से अतिक्रमण और अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगेगी। इससे हरित क्षेत्र सुरक्षित रहेंगे और उनकी देखरेख भी आसान होगी। शहर के विकसित इलाकों में इस तरह के सुधार को जरूरी माना जा रहा है क्योंकि समय के साथ रखरखाव की कमी से इन जगहों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
----------------------------

लोगों की सुविधा के लिए निगम हर स्तर पर काम कर रहा है। हरियाणी को बढा़ने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed