फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now, the metro will take you directly to your workplace.

Gurugram News: अब सीधे कार्यस्थल पर पहुंचाएगी मेट्रो

Sat, 05 Sep 2026 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Now, the metro will take you directly to your workplace.
रूट में आने वाले भवनों के प्रबंधन से मेट्रो की बातचीत, लोगों को जाम में नहीं पड़ेगा जूझना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बन रहे नए मेट्रो कॉरिडोर को यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की तैयारी की जा रही है। मेट्रो रूट में आने वाले कॉमर्शियल भवनों और आवासीय सोसाइटियों को मेट्रो स्टेशनों से सीधे जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित भवनों और सोसाइटियों के प्रबंधन से बातचीत की जा रही है।
योजना के तहत मेट्रो स्टेशन से आसपास के प्रमुख कॉमर्शियल भवनों और आवासीय सोसाइटियों तक सीधे संपर्क की सुविधा विकसित की जा सकती है। यात्रियों को मेट्रो से उतरने के बाद ऑफिस, मॉल या सोसाइटी तक पहुंचने के लिए सीधे पैदल मार्ग या सीधे कनेक्टिविटी की व्यवस्था विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित डेवलपर्स और भवन प्रबंधन से बातचीत चल रही है। मेट्रो की आय बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) प्रॉपर्टी डेवलपर्स के साथ मिलकर ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) की रूपरेखा तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

इस रूट पर साइबर हब प्रमुख कॉमर्शियल हब के रूप में आता है। जीएमआरएल की ओर से साइबर हब प्रबंधन से भी सीधी कनेक्टिविटी को लेकर बातचीत की गई है। हालांकि, यहां अधिकांश कॉमर्शियल स्पेस पहले ही बेचे जा चुके हैं, इसलिए कनेक्टिविटी विकसित करने को लेकर प्रबंधन स्तर पर विकल्प तलाशे जा रहे हैं। वहीं, बख्तावर चौक के पास स्थित एक प्रमुख विदेशी कंपनी ने अपने परिसर को मेट्रो से जोड़ने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद सुभाष चौक क्षेत्र में स्थित कॉमर्शियल और आवासीय सोसाइटियों के प्रबंधन से भी बातचीत चल रही है। इस रूट पर हीरो मोटोकॉर्प भी प्रमुख कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमआरएल का प्रयास है कि मेट्रो निर्माण के दौरान कंपनी के कर्मचारियों और वाहनों के आवागमन पर कम से कम प्रभाव पड़े। दूसरा स्टेशन से बेहतर जुड़ाव को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ भी बातचीत की जा रही है। जीएमआरएल चाहता है कि जहां पर अधिक भीड़भाड़ या लोगों की संख्या अधिक हैं, उन्हें स्काईवॉक जैसे उपलब्ध कराया जाए। शहर में मेट्रो विस्तार परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed