{"_id":"61618d658ebc3e628e03a00a","slug":"now-the-complaints-of-the-people-will-reach-the-government-directly-gurgaon-news-noi6094470143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकार तक सीधे पहुंचेगी लोगों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकार तक सीधे पहुंचेगी लोगों की शिकायत
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव की किसी भी समस्या को हल कराने के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब घर बैठे ही सरकार तक आमजन अपनी समस्याएं, शिकायत या सुझाव आसानी से पहुंचा सकेंगे। इसमें ग्राम दर्शन पोर्टल ग्रामीणों का मददगार बनेगा। सरकार और ग्रामीणों के बीच संचार का सीधा प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोर्टल को लांच किया गया।
जिले की सभी 166 ग्राम पंचायतों को पोर्टल से जोड़ दिया गया है। किसी भी गांव का कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर अपने गांव से संबंधित समस्या अपलोड कर सकता है। इसकी खासियत यह है कि पोर्टल पर अपलोड होने के बाद समस्या, शिकायत या सुझाव उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तक आसानी से पहुंच जाएगी। गांव के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद तक उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे। इस पोर्टल के माध्यम से ग्रामीणों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर भविष्य के विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। शिकायतों की डबलिंग न हो इसके लिए पोर्टल को सीएम विंडो के साथ लिंक किया गया है।
पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें
पोर्टल खोलने के बाद मुख्य पेज पर व्यक्ति को अपने जिला, खंड व गांव का चुनाव करना होगा। अपनी परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करने के बाद पोर्टल पर संबंधित फैमिली आईडी के सभी नाम दिखाई देंगे जिसमें से व्यक्ति को अपने नाम पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फैमिली आईडी पर जो मोबाइल नंबर दर्ज है उस पर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी संख्या दर्ज करने के उपरांत पोर्टल पर विकास कार्य हेतु मांग, सरकारी योजना हेतु मांग और शिकायत दर्ज करने के लिए ये तीन लिंक दर्शाए गए है।
विज्ञापन
ेशिकायतकर्ता या सुझावकर्ता को इन तीन विकल्पों में से एक का चुनाव करना है। चुनाव के बाद व्यक्ति को जिस विभाग से संबंधित काम है उस पर क्लिक करना होगा। यदि शिकायत या सुझाव के लिए व्यक्ति को पोर्टल पर अपना फोटो अपलोड करना होगा। आवेदक न्यूनतम 50 अक्षरों में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सुझाव या शिकायत दर्ज करते ही एक आइडी जनरेट होगी जो आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय-समय पर कार्रवाई की अपडेट एसएमएस के जरिये मिलती रहेगी।
ग्राम दर्शन पोर्टल आमजन और सरकार के बीच कड़ी का काम करेगा। किसी को कोई समस्या या शिकायत है तो उसे किसी विभाग में जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे लोगों का समय और पैसा बचेगा। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीणों की विकास कार्यों में सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
डॉ. यश गर्ग, उपायुक्त