फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now the air of the district will be sung with digital hits

Gurugram News: अब डिजिटल प्रहार से सुधरेगी जिले की हवा

Tue, 02 Jun 2026 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Now the air of the district will be sung with digital hits
पांच नए एयर मॉनिटरिंग सिस्टम लगेंगे, जुलाई से शहर की हवा पर रखेंगे पैनी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण की सटीक निगरानी के लिए जुलाई माह में पांच नए एयर मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इन सिस्टमों के स्थापित होने से शहर की वायु गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और प्रदूषण के स्तर की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध होगी। इसके लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पिछले माह टेंडर किया था।

अधिकारियों के अनुसार, नए एयर मॉनिटरिंग सिस्टम शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। इन उपकरणों के माध्यम से हवा में मौजूद पीएम 2.5, पीएम 10, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य प्रदूषक तत्वों के स्तर की निगरानी की जाएगी। इन सिस्टमों से प्राप्त आंकड़े प्रदूषण नियंत्रण की योजनाएं तैयार करने में मददगार साबित होंगे। विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण पर नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने में यह व्यवस्था उपयोगी होगी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित होने के बाद प्रदूषण संबंधी आंकड़े नियमित रूप से एकत्र किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा। इससे शहर में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। वर्तमान में एचएसपीसीबी के तीन सीएएक्यूएमएस स्टेशन सेक्टर-51, विकास सदन और टेरी ग्राम में संचालित हैं, जबकि आईएमडी का एक स्टेशन एनआईएसई, ग्वाल पहाड़ी में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगेंगे एयर मॉनिटरिंग सिस्टम
1. बेहरामपुर (सेक्टर-71)
2. जहाजगढ़ (सेक्टर-106)
3. ताऊ देवीलाल पार्क (सेक्टर-22)
4. लेजर वैली पार्क (सेक्टर-29)
5. चंदू गांव (गुरुग्राम-झज्जर बॉर्डर रोड)
----

शहर में वायु प्रदूषण की सटीक निगरानी के लिए जुलाई माह में पांच नए एयर मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इनके लगने से वायु गुणवत्ता की निगरानी और अधिक प्रभावी होगी और प्रदूषण के स्तर की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इससे प्रदूषण नियंत्रण के लिए समय पर आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी। -आकांक्षा तंवर,क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed