फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now ration will be distributed through Bluetooth machines.

Gurugram News: अब ब्लूटूथ मशीनों से होगा राशन का वितरण

Thu, 28 May 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now ration will be distributed through Bluetooth machines.
कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने लागू की नई तकनीक
विज्ञापन

नंबर गेम - 216 राशन डिपो पर वितरित की गईं मशीनें
सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी बनाने और राशन में होने वाली कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने नई तकनीक लागू करने की तैयारी की है। इसके तहत शहर के सभी 216 राशन डिपो पर कुल 86 ब्लूटूथ आधारित मशीनें वितरित कर दी गई हैं। इन मशीनों की मदद से अब राशन वितरण पूरी तरह डिजिटल और रिकॉर्डेड तरीके से किया जाएगा।


नई व्यवस्था के अनुसार, राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ताओं को अब तुरंत पर्ची दी जाएगी, जिसमें प्राप्त राशन का पूरा विवरण दर्ज होगा। इससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हेराफेरी की संभावना कम होगी। प्रशासन का उद्देश्य मैन्युअल सिस्टम समाप्त कर डिजिटल व्यवस्था लागू करना है। नई मशीन के जरिए निर्धारित सीमा तक ही राशन मिलने के बाद ही पर्ची निकलेगी, इससे हेराफेरी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन


जिले में एक लाख से अधिक राशन कार्ड उपभोक्ता
इस योजना से जिले के करीब 1,19,683 राशन कार्ड उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। अधिकारियों का मानना है कि नई मशीनों के उपयोग से न केवल वितरण प्रणाली में सुधार होगा, बल्कि कालाबाजारी और राशन की चोरी पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। सभी डिपो संचालकों को मशीनों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही पूरी व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया जाएगा, जिसके बाद राशन वितरण प्रणाली और अधिक सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में राशन डिपो व कार्ड धारक का विवरण
राशन डिपो कुल दुकानें कुल कार्ड धारक अन्त्योदय अन्न योजना बीपीएल
बादशाहपुर 13 5317 785 4532
फर्रुखनगर 26 12946 2140 10806
गुरुग्राम 86 56452 5202 51250
हैली मंडी 41 23888 4950 18938
सोहना 50 21080 4514 16566
कुल 216 119683 17591 102092
----
राशन के बाद मिलेगी पर्ची

राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। अब उपभोक्ताओं को गेहूं, तेल और चीनी सहित पूरा राशन मिलने के बाद ही मशीन से पर्ची दी जाएगी। लेनदेन पूरा होने पर अनिवार्य रूप से रसीद भी प्रदान की जाएगी। तोल मशीन पर सील और तार लगे से छेड़छाड़ करने पर कार्रवाई की जाएगी। मशीन से छेड़छाड़ करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

---
करें हेल्पलाइन नंबर पर काॅल
राशन कार्ड से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1967 पर कॉल कर सकते हैं।
----------------
राशन डिपो में कालाबाजारी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। सभी डिपो पर ब्लूटूथ मशीनें वितरित कर दी गई हैं। अब राशन वितरण पूरा होने के बाद ही मशीन से पर्ची निकलेगी। मशीन से छेड़छाड़ करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -केके गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed