फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now operations will be conducted in the evening also in the Civil Hospital

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में अब शाम को भी होंगे ऑपरेशन

Wed, 03 Jun 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Now operations will be conducted in the evening also in the Civil Hospital
सर्जरी के दबाव को कम करने के लिए लिया फैसला, ऑर्थोपेडिक ओपीडी में लगाए गए अतिरिक्त डॉक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में सर्जरी कराने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते विभिन्न विभागों में मरीजों की वेटिंग बढ़ने लगी है। बढ़ते दबाव को कम करने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अब शाम के समय भी ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत पहले ही दिन पांच सर्जरी की गईं।


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, किए गए पांच ऑपरेशनों में तीन मरीजों की सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत की गई। चार ऑर्थोपेडिक और एक गायनी विभाग की सर्जरी भी शामिल रही। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि अतिरिक्त समय में ऑपरेशन शुरू होने से लंबित मामलों का जल्द निपटारा किया जा सकेगा और मरीजों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 17 से 20 ऑपरेशन किए जाते हैं। शाम की सुविधा शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गंभीर मरीजों को प्राथमिकता
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पिछले कुछ समय में हड्डी रोग, स्त्री रोग और अन्य सर्जिकल मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। इसके चलते ऑपरेशन थिएटर पर कार्यभार बढ़ा है। साथ ही गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देते हुए उनकी सर्जरी शीघ्र कराई जा रही है। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और ऑपरेशन थियेटर कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। प्रबंधन के अनुसार शाम की पाली में सर्जरी शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और अधिक से अधिक मरीजों को समयबद्ध और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्थोपेडिक ओपीडी में बढ़ी सुविधा
अस्पताल की ऑर्थोपेडिक ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त डॉक्टर की नियुक्ति की गई है, जिससे डॉक्टरों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो गई है। इसके साथ ही शाम की ओपीडी शुरू होने से मरीजों को परामर्श के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और बेहतर सुविधा मिलेगी।


---
अस्पताल ने मरीजों की सुविधा और इंतजार का समय कम करने के लिए शाम के समय भी ऑपरेशन की सुविधा शुरू की है। इस नई व्यवस्था से अधिक मरीजों का समय पर उपचार हो सकेगा और सर्जरी के लिए लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी। -डाॅ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article