फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now Naurangpur Road will be made three lane and drainage line will be laid

Gurugram News: अब थ्री लेन बनेगी नौरंगपुर रोड, ड्रेनेज लाइन बिछेगी

Sat, 26 Apr 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now Naurangpur Road will be made three lane and drainage line will be laid
परियोजना को मिली मंजूरी, इस पर जीएमडीए खर्च करेगा 41.81 करोड़ रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78/80 (नौरंगपुर) को थ्री लेन बनाने जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के साथ-साथ यहां फुटपाथ और ड्रेनेज लाइन का निर्माण भी कराया जाएगा। इस पर करीब 41.81 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इससे न्यू गुरुग्राम की कई सोसाइटियों के लोगों को फायदा होगा। इस परियोजना को जीएमडीए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78-80 फिलहाल 7.5 मीटर चौड़ी और टू लेन की है। अभी इसका रखरखाव लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। हालांकि इस सड़क को 84 मीटर चौड़ा करने के लिए जमीन का अधिग्रहण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने किया था। जीएमडीए सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78/80 का अब निर्माण करना चाहता है।
विज्ञापन

करीब 2.35 किमी सड़क को तीन लेन का बनवाया जाना है। सड़क के साथ पानी निकासी के लिए ड्रेन, फुटपाथ और सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा। सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78/80 के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 41.81 करोड़ रुपये है। इस सड़क के निर्माण से न्यू गुरुग्राम की कई कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, इस सड़क से तावडू जाने में भी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने बताया कि इस परियोजना को जीएमडीए बोर्ड बैठक से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य सड़कों के भी सुधरेंगे हालात
जीएमडीए ने मास्टर रोड और सर्विस रोड की विशेष मरम्मत शुरू करवा दी है। जीएमडीए शहर की 64 किलोमीटर मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग रोड और सेक्टर 58/67 के 17.2 किलोमीटर सर्विस रोड को बेहतर करने की योजना पर काम कर रहा है। जीएमडीए सेक्टर 81/81ए से 86/87, 90/91, 82/85 से 83/84, 87 ओपन स्पेस से 81/86 की डिवाइडिंग मास्टर रोड की विशेष मरम्मत करा रहा है। इस पर करीब 20.74 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं, सेक्टर 90/93, 92/95, 91/92, 92/95 और आउटर 91 डिवाइडिंग मास्टर रोड की विशेष मरम्मत कराया जा रहा है। 24.99 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 9.45 किलोमीटर लंबी सड़क का सुधार कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed