{"_id":"6aa2b98248cf0c5fc501bd83","slug":"now-individual-connections-will-also-be-available-in-builder-developed-societies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100608-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब बिल्डर लाइसेंस सोसाइटियों में भी मिलेंगे व्यक्तिगत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब बिल्डर लाइसेंस सोसाइटियों में भी मिलेंगे व्यक्तिगत कनेक्शन
विज्ञापन
चैताली मढ़ोत्रा बिजली वाली खबर के लिए
नई व्यवस्था से बिल्डर और खरीदारों के बीच होने वाले बिल विवाद समाप्त हो जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिल्डर लाइसेंस सोसाइटियों में रहने वाले फ्लैट खरीदारों को बिजली बिल के विवादों से मुक्ति दिलाने के लिए बिजली निगम ने एक बड़ा फैसला लिया है। वर्ष 2023 के बाद अनुमति प्राप्त सभी नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में अब निवासियों को बिल्डर के सिंगल प्वाइंट कनेक्शन के बजाय सीधे व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने बताया कि इस नई व्यवस्था से बिल्डर और खरीदारों के बीच होने वाले बिल विवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे और उपभोक्ताओं को सीधे अपने नाम से बिजली बिल मिलेंगे।
फ्लैट मालिकों की बहुत सारी शिकायतें आ रही थी, जिनमें अपर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर, मेंटनेंस चार्ज नहीं दिए जाने पर बिजली काट दिया जाना, बिजली उपभोग की उच्चतम दर लिए जाने संबंधित कई तरह की शिकायतें आती रही हैं। गुरुग्राम की 502 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में इसतरह के कुछ न कुछ विवाद हैं। हालांकि बिजली निगम इनमें भी व्यक्तिगत कनेक्शन की बात पर विचार कर रहा है और इसके लिए एक विशेषज्ञ कमेटी बनाई जानी है। इसके लिए पहले से लगे इंफ्रास्ट्रक्चर के बदलाव की भी जरूरत पड़ेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
हमारी पहली ऐसी बिल्डर लाइसेंस सोसाइटी हैं, जहां पॉलिसी बदलकर सरकार ने बिल्डर के सिंगल प्वाइंट कनेक्शन की जगह मल्टीपल व्यक्तिगत कनेक्शन दिए। वर्ष 2018 में हमारे यहां के करीब 2500 घरों में बिजली निगम की ओर से व्यक्तिगत कनेक्शन दिए गए। इसके लिए कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। - चैताली मढ़ोत्रा, आरडी सिटी, सेक्टर-52
सिंगल प्वाइंट कनेक्शन के कारण कई तरह की दिक्कतें आती हैं। जैसे बिजली बिल अपने नाम नहीं है, बिजली के न्यूनतम प्रयोग पर भी अधिकतम दर देनी पड़ती है। बिजली निगम बिजली के प्रयोग के बाद बिल लेता है, जबकि बिल्डर के एप में एडवांस बिल देना होता है। - अमिय सबत, पुरी इमराल्डवे, सेक्टर-104
प्लॉहेड सोसाइटी में सिंगल प्वाइंट कनेक्शन होने के कारण सोलर पैनल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। हम लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल नहीं लगा सकते हैं। बिजली संबंधित गड़बड़ी की शिकायत बिजली निगम को नहीं कर सकते क्योंकि उपभोक्ता बिल्डर प्रबंधन है। - सुमेर सिंह , बीपीटीपी एमस्टोरिया, सेक्टर-102
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्ष 2023 के बाद से जिन सोसाइटियों के लिए लाइसेंस लिए गए हैं, उनके फ्लैटों में लोगों को व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन मिलेेंगे, आने वाले प्रोजेक्ट में रहने वालों को सिंगल प्वाइंट कनेक्शन के कारण होने वाली परेशानी नही झेलनी होगी। पुराने बिल्डर लाइसेंस प्रोजेक्ट में भी व्यक्तिगत कनेक्शन देने की बात चल रही है। - मनोज यादव एसई सर्किल-2