{"_id":"680fd0a6f1293c829b0d7fa8","slug":"now-helicopter-taxi-service-will-start-for-salasar-khatu-shyam-dham-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56413-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब सालासर, खाटू श्याम धाम के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब सालासर, खाटू श्याम धाम के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा
विज्ञापन
हरियाणा और राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्रियों की जयपुर में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब वह शहर से ही हेलिकॉप्टर से सालासर और खाटू श्याम धाम पर दर्शन के लिए जा सकेंगे। इससे उनके समय की काफी बचत होगी। इसके लिए राजस्थान और हरियाणा के उड्डयन मंत्री ने रविवार को जयपुर में बैठक की।
दोनों राज्यों के बीच इस परियोजना को लेकर आपसी सहयोग पर सहमति बन गई है। जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को फायदा मिलने के साथ ही क्षेत्रीय पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी। फिलहाल अभी शहर में किस जगह पर हेलिपैड बनेंगे, उसके लिए जमीन चिह्नित नहीं हो सकी है। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने जयपुर में राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार से मुलाकात कर गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम के लिए प्रस्तावित हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा के लिए बात की। बैठक में हेलिकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे, जैसे हेलिपैड, यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता से विकसित किए जाने पर बात की गई। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों को तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए सुरक्षित के साथ ही आरामदायक विकल्पों पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सेवा के औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है।
श्रद्धालुओं में हेलिकॉप्टर को लेकर उत्साह
हेलिकॉप्टर सेवा को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। शहर से प्रति माह हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए सालासर और खाटू श्याम दर्शन करने के लिए जाते हैं। नूरपुर निवासी नीरज यादव ने कहा कि यह सेवा जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा। सेक्टर-15 पार्ट-टू निवासी मोहित ने कहा कि इस सेवा से सिर्फ गुरुग्राम के ही नहीं शहर के ही साथ दिल्ली, नोएडा के साथ ही अन्य क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा।