फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now Dwarka Expressway will open on 10 May

Gurugram News: अब 10 मई को खुलेगा द्वारका एक्सप्रेसवे

Wed, 30 Apr 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now Dwarka Expressway will open on 10 May
गुरुग्राम।
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे पर दौलताबाद चौक के पास एलिवेटेड रोड का विस्तार जोड़ (एक्सपेंशन ज्वाइंट) बदलने का काम 10 मई तक पूरा होगा। पहले यह एक्सप्रेसवे 30 अप्रैल को खोला जाना था लेकिन देरी के कारण अब इसे 10 दिन बाद खोला जाएगा।

इसका कार्य अंतिम चरण में है। 31 जनवरी की सुबह 6:30 बजे ईएसआर-2 के विस्तार जोड़ पर ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर हुई थी। इससे विस्तार जोड़ को नुकसान पहुंचा था। हालांकि एनएचएआई ने हादो वाली जगह पर तत्काल बैरिकेड लगाकर दो लेन पर यातायात को डायवर्ट कर दिया था।
विज्ञापन

एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्तार जोड़ मूल रूप से सैनफील्ड कंपनी द्वारा आपूर्ति किया गया था। ऐसे में एनएचएआई मंगलवार से एक्सपेंशन ज्वाइंट रिप्लेसमेंट कार्य के लिए एलिवेटेड रोड को 44 दिन के लिए बंद कर दिया था। ऐसे में धनकोट व बसई से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक सर्विस रोड का उपयोग कर रहे हैं और बिजवासन टोल प्लाजा के बाद मुख्य कैरिजवे पर पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर सेक्टर 102 अंडरपास को जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार को बंद कर दिया गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आकाश पाढ़ी ने बताया कि कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए 10 मई से सामान्य कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed