फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now Congress will do a big movement against Kherki Daula toll

Gurugram News: खेड़की दौला टोल के विरोध में अब कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

Mon, 03 Apr 2023 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now Congress will do a big movement against Kherki Daula toll
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। खेड़की दौला टोल प्लाजा के विरोध में अब कांग्रेस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की तैयारियां कर रही है, जिसमें क्षेत्र के आमजन को भी शामिल किया जाएगा। आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन पहले से ही इस टोल प्लाजा का विरोध कर रही है। एसोसिएशन की अगुवाई में टोल हटाओ संघर्ष समिति का गठन भी किया गया है और लगातार इस को हटवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के बीच राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दिए गए बयान ने नया विवाद उत्पन्न कर दिया है। कांग्रेस ने गडकरी के इसी बयान को गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए टोल प्लाजा के विरोध के लिए आंदोलन की राह अख्तियार करने की रणनीति तैयार की है।दरअसल, आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से मार्च महीने में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को एक पत्र देकर टोल प्लाजा को अवैध करार देकर इसको हटवाने में सहयोग मांगा गया था। कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान गडकरी सिस्टोल से संबंधित कई प्रश्न पूछे। जिनके जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस टोल को विशेष प्रावधान के तहत वित्त पोषण के टोल के संचालन की बात कही थी। गडकरी के मुताबिक यह टोल प्लाजा अब किसी एजेंसी के पास नहीं है बल्कि खुद इससे आने चाहिए वसूली कर रही है। कांग्रेस ने गडकरी के बयान को मुद्दा बनाकर टोल का विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि इतने वरिष्ठ मंत्री होने के बावजूद नितिन गडकरी का यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है। पोषण के लिए गुरुग्राम के निवासियों की ही जेब क्यों काटी जा रही है, इसका जवाब भी अगर मंत्री दे देते तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी टोल का पुरजोर विरोध करती है और इसके लिए एक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed