फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Notices issued to owners of 200 buildings survey of 650 buildings completed

गुरुग्राम में 200 इमारतों के मालिकों को नोटिस: 650 इमारतों का अब तक सर्वे, जानिए क्यों हो रही यह कार्रवाई

Tue, 14 Jul 2026 10:39 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Tue, 14 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

फायर विभाग ने 650 इमारतों का सर्वे कर 200 को नोटिस दिए। कई रेस्टोरेंट, होटल, नाइट क्लब व बहुमंजिला इमारतों में फायर एनओसी नहीं है। पीजी/गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड भी बन रहा है।

विज्ञापन
Notices issued to owners of 200 buildings survey of 650 buildings completed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम जिला फायर विभाग की टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट, पब-बार, नाइट क्लब, पीजी व गेस्ट हाउस में ऑडिट व सर्वे का काम शुरू किया है। सातों फायर स्टेशन की टीमों द्वारा बीते एक माह के दौरान करीब 650 इमारतों का सर्वे किया गया है। सर्वे के दौरान फायर सुरक्षा मानकों में कमियां पाई जा रही हैं। ऐसे में जिला फायर विभाग की ओर से करीब 200 इमारतों के मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।  जिले में सेक्टर-29, सेक्टर-37, भीमनगर, उद्योग विहार, मानेसर, पटौदी और सोहना स्थित फायर स्टेशन की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठानों में लगे फायर सेफ्टी संसाधनों का ऑडिट कर रही हैं। 

विज्ञापन


जिले में संचालित प्रतिष्ठानों का आंकड़ा 
फायर विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में 966 रेस्टोरेंट हैं, जिसमें से सिर्फ 480 के पास ही फायर एनओसी है। जबकि 486 रेस्टोरेंट के पास एनओसी नहीं है। शहर के बड़े 59 होटलों में से 47 के पास फायर एनओसी है व 12 होटलों के संचालक अपनी एनओसी संबंधी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। 930 नाइट क्लबों में से सिर्फ 475 नाइट क्लबों के पास ही फायर एनओसी है। इसके अलावा 800 से अधिक हाईराइज इमारतों के पास फायर एनओसी नहीं है। 
विज्ञापन


पीजी व गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड भी होगा तैयार  
जिले में संचालित पीजी व गेस्ट हाउस की पूरी संख्या का पूरा रिकॉर्ड अभी जिला फायर विभाग के पास नहीं है। वर्तमान में चल रहे ऑडिट व सर्वे के दौरान पीजी व गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। सर्वे के दौरान रिपोर्ट तैयार की जा रही है कि गुरुग्राम में कितने पीजी व गेस्ट हाउस संचालित हैं। इनमें कितने फायर विभाग के दायरे में हैं और कितने अन्य विभागों के दायरे में आते हैं। सर्वे करने के बाद ही जिले में संचालित सभी पीजी व गेस्ट हाउस की संख्या का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट में इन सुरक्षा मानकों को देखा जा रहा 
ऑडिट के दौरान फायर विभाग की टीमें इमारतों व प्रतिष्ठानों में आग बुझाने संबंधी संसाधन व उपकरण, प्रवेश व निकासी प्वाइंट, हॉल या परिसर में लोगों की संख्या अनुसार व्यवस्था सहित अन्य मानकों का आकलन कर रही हैं। इमारतों में फायर एक्सटिंग्विशर के साथ ही ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर व स्मोक डिटेक्टर सिस्टम, वेंटिलेशन की व्यवस्था सहित अन्य मानक देखे जा रहे हैं। 


ऑडिट के दौरान इमारतों में फायर सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। जिन इमारतों में तय मानकों को पूरा नहीं किया है, उनको नोटिस जारी किए जा रहे हैं। -नरेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिकारी, जिला फायर विभाग, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed