{"_id":"64f48a7110f23f21a10f5176","slug":"nominations-for-padma-awards-2024-will-be-done-by-september-15-deputy-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-13582-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदम पुरस्कार के लिए 15 तक नामांकन : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदम पुरस्कार के लिए 15 तक नामांकन : उपायुक्त
विज्ञापन
सरकार पदम पुरस्कारों को आम लोगों का पदम में बदलने के लिए प्रतिबद्ध
पदम विभूषण, पदम भूषण व पदम श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पदम पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन जारी है। पदम पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। इसके लिए नामांकन व अनुशंसा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन की जा सकेंगी। यह जानकारी जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने साझा की तथा बताया कि पदम पुरस्कार यानी पदम विभूषण, पदम भूषण और पदम श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘आम लोगों का पदम’ में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिक स्वयं नामांकन सहित अन्य व्यक्तियों के लिए नामांकन व अनुशंसा करें। उन्होंने बताया कि अनुशंसा किए जाने वाले नामांकन में उपरोक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए। इन विवरणों में वर्णनात्मक रूप में एक प्रशंसात्मक उल्लेख (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिए। इसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया हो।
वर्ष 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार ‘विशिष्ट कार्य’ को मान्यता प्रदान करते हैं। यह कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा, व्यापार, उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों-विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों व सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक आधार पर भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र होते हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले कर्मियों सहित सरकारी कर्मचारी पदम पुरस्कारों के पात्र नहीं हैं।