Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No plot provided for 17 years; Ramprastha Developers to pay compensation tNo plot provided for 17 years; Ramprastha Developers to pay compensation to buyero buyer

Gurugram News: 17 साल तक नहीं दिया प्लॉट, रामप्रस्थ डेवलपर्स खरीदार को देगा मुआवजा

Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
No plot provided for 17 years; Ramprastha Developers to pay compensation tNo plot provided for 17 years; Ramprastha Developers to pay compensation to buyero buyer
हरेरा गुरुग्राम ने राशि पर 11 % ब्याज देने का दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। करीब 17 साल तक प्लॉट का कब्जा नहीं देने पर हरेरा गुरुग्राम ने रामप्रस्थ डेवलपर्स कंपनी को आदेश दिया है कि वह खरीदार को हुए वित्तीय नुकसान पर 23.40 लाख रुपये का मुआवजा दे। इस राशि पर 11 प्रतिशत का ब्याज भी देना होगा। हरेरा ने माना कि अगर खरीदार अपनी राशि को किसी अन्य जगह पर निवेश करता हो राशि में करीब 23.40 लाख रुपये की बढ़ोतरी होती। यह आदेश हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (गुरुग्राम) के निर्णय अधिकारी राजेंद्र कुमार ने दिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद निवासी अमित गुप्ता ने अथॉरिटी में दायर की याचिका में बताया कि उन्होंने सेक्टर-92, 93 और 95 स्थित रामप्रस्थ सिटी प्रोजेक्ट में 300 वर्ग गज का आवासीय प्लॉट 12 जनवरी 2007 में बुक कराया था। इसके लिए उन्होंने 11 लाख रुपये दिए थे। कंपनी के आश्वासन के अनुसार उन्हें 12 जनवरी 2010 तक प्लॉट का कब्जा दिया जाना था, लेकिन बिल्डर ने न तो कोई निश्चित प्लॉट आवंटित किया और न ही खरीदार के साथ खरीद समझौता किया।
विज्ञापन

करीब पांच साल बाद आठ नवंबर 2011 को कंपनी ने एक अंतिम आवंटन पत्र जारी किया, लेकिन इसमें भी प्लॉट का निश्चित नंबर नहीं बताया गया। इसके बाद खरीदार ने हरेरा में शिकायत दर्ज कराई। मामले में हरेरा ने 27 फरवरी 2025 को बिल्डर को 11 लाख रुपये की मूल राशि 11.10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया था। मूल रकम वापसी के आदेश के बाद खरीदार ने मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक नुकसान के लिए अलग से मुआवजे की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर निर्णय अधिकारी ने रियल एस्टेट अधिनियम की धारा 72 के तहत सुनवाई करते हुए माना कि बिल्डर की देरी के कारण खरीदार संपत्ति की कीमत में हुई बढ़ोतरी का लाभ लेने से वंचित रह गया। सेक्टर-92, 93 और 95 क्षेत्र में संपत्तियों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए 22 लाख रुपये का मुआवजा निर्धारित किया गया। यह राशि मूल राशि से अलग होगी। इस दौरान शिकायतकर्ता को हुई मानसिक परेशानी पर एक लाख रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर हुए खर्च के लिए 40 हजार रुपये देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed