{"_id":"6a3000962c4004d1390af1ca","slug":"no-more-water-shortage-booster-station-to-be-built-in-naharpur-kasan-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91516-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब नहीं होगी पानी की कमी, नाहरपुर कासन में बनेगा बूस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब नहीं होगी पानी की कमी, नाहरपुर कासन में बनेगा बूस्टर
विज्ञापन
निगम ने टेंडर किया अलॉट, जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद
नंबर गेम - 2.5 एमएलडी यूजीटी बनेगा
दीपक वर्मा
मानेसर। नगर निगम मानेसर के नाहरपुर कासन गांव में जल्द ही पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। बढ़ती आबादी और लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए नगर निगम मानेसर ने गांव में अंडरग्राउंड वाटर टैंक (यूजीटी) बनाने की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम ने इसके लिए टेंडर अलॉट कर दिया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि गांव में 2.5 एमएलडी क्षमता का यूजीटी बनाया जाएगा। इसके साथ ही गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से भी 2.5 एमएलडी अतिरिक्त पानी लिया जाएगा। इस व्यवस्था के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर किया जा सकेगा। निगम का लक्ष्य अगले साल गर्मियों से पहले इस परियोजना को पूरा करने का है, ताकि लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल सके।
नाहरपुर कासन औद्योगिक क्षेत्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित हैं, ऐसे में यहां पर आसपास के गांवों में बाहर से लोग आकर रह रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार नई आवासीय परियोजनाएं विकसित हो रही हैं, जिससे आबादी भी तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती आबादी और पानी की मांग के कारण भूजल का लगातार दोहन होने लग रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। कई जगहों पर भूजल स्तर 800 से 900 फीट तक नीचे पहुंच चुका है। गर्मियों के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।
निगम का मानना है कि यूजीटी के निर्माण और जीएमडीए से अतिरिक्त पानी मिलने के बाद क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। इससे गांव के लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही भविष्य में बढ़ती आबादी और पानी की मांग को भी बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए अंडरग्राउंड वाटर टैंक (यूजीटी) का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद लोगों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है। -रवि कुमार, वार्ड नंबर-19, नगर निगम मानेसर
गांव में 2.5 एमएलडी क्षमता का अंडरग्राउंड वाटर टैंक (यूजीटी) बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर आवंटित किए जा चुके हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। -मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर