{"_id":"66c3c74a18e7d29f630de784","slug":"no-malaria-patient-found-in-cyber-city-this-year-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-37328-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साइबर सिटी में इस साल नहीं मिला मलेरिया का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साइबर सिटी में इस साल नहीं मिला मलेरिया का मरीज
विज्ञापन
वर्ल्ड मॉस्किटो डे स्वास्थ्य विभाग 181033 ब्लड स्लाइड की कर चुका है जांच
जिले में डेंगू के 23 मरीज मिल चुके हैं, 14 पुरुष और 9 महिलाएं शमिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में मच्छर जनित बीमारी से लोग परेशान है और उपचार पर लाखों रुपये उपचार पर खर्च कर देते हैं। इस साल सबसे अधिक डेंगू के मामले आए हैं। 20 अगस्त तक 23 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इसमें 14 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस साल अभी तक मलेरिया बुखार का कोई मरीज नहीं मिला है। जनवरी से 20 अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग 181033 ब्लड स्लाइड की जांच कर चुका है।
वर्ल्ड मॉस्किटो डे हर वर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया रोकथाम को लेकर काफी काम किया जा रहा है। विभाग मलेरिया को मुक्त करने के लिए अलग-अलग मोर्चाें पर काम कर रहा है। इसके लिए गांवों में पीएचसी और सीएचसी पर लगातार बुखार वाले मरीजों की स्लाइड जांच की जा रही है। जिससे मलेरिया बुखार का पता चलाया जा सके। विभाग के अनुसार डेंगू को लेकर अलग से टीमों काम कर रही है। उनका कहना है कि डेंगू लारवा की जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके लिए सेक्टर दस अस्पताल में बुखार पीड़ितों के लिए विशेष इंतजाम कराया गया है। बता दें कि मच्छरों के कारण इंसानों में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य बीमारियां फैलने से दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों के मौत हो जाती हैै। अज्ञानता और लापरवाही के कारण काफी घरों व साेसाइटियों से मच्छराें का लारवा मिलने के मामले आते रहते हैं, इससे डेंगू और मलेरिया फैलता है। सर्वे और जागरूकता के बावजूद लोगों के घरों में लारवा मिलने के मामले कम नहीं होते। मच्छर कई तरह के हैं जो अलग-अलग बीमारियां फैलाते हैं। एडीज, एनोफिल्स, क्यूलेक्स मच्छर हैं। इनमें एडीज मच्छर चिकनगुनिया, डेंगू बुखार, लसीका फाइलेरिया, रिफ्ट वैली बुखार, पीला बुखार, जीका बीमारी फैलाते हैं। एनोफिल्स मच्छर मलेरिया, लसीका फाइलेरिया आदि बीमारी फैलाते हैं। वहीं, क्यूलेक्स मच्छर जापानी एन्सेफलाइटिस, लसीका फाइलेरिया, पश्चिम नील बुखार फैलाते हैं।
-- --
मच्छरों के काटने के बाद बीमारियों के लक्षण
मच्छरों के काटने से मलेरिया व डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों इंसानों में फैलती हैं। मच्छरों के काटने से बीमार इंसानों में तेज बुखार, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जी मिचलना व उल्टी आना, गर्दन और पीठ में दर्द व अकड़न, जोड़ों और मांसपेशियों में ऐंठन व दर्द, त्वचा पर चकत्ते उभरना, शारीरिक कमजोरी व थकान जैसे लक्षण होते हैँ।
विज्ञापन
-- --
मच्छरों से बचाव की व्यवस्था
घर के बर्तनों और बाल्टी, जिनमें पानी जमा रहता है, उन्हें उलटकर रखें। खाली गमलों को अच्छी तरह साफ रखना चाहिए और पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी न डालें क्योंकि पानी अधिक एकत्र रहेगा तो डेंगू के मच्छर पनपने की आशंका बनी रहेगी। वहीं, बारिश के मौसम में मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर में अगर कूलर है तो उसकी सफाई करें और पानी को जमा न होने दें।
-- --
वर्जन -
जिले में इस साल अभी तक मलेरिया बुखार का कोई मरीज नहीं मिला है। गांव से लेकर शहर तक टीमें ब्लड स्लाइड बनाकर संदिग्धों की पहचान करने में लगी है। इस साल डेंगू के 23 मरीज आए हैं। इसके लिए टीमें घरों की जांच कर लारवा मिलने पर मालिक मालिकों को नोटिस जारी कर रही है। जहां मरीज मिल रहे है उन क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जा रही है।
डॉ. जय प्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी
--
बाक्स-
20 अगस्त को रैपिड फीवर मास सर्वे-9688
अभी तक हुए रैपिड फीवर मास सर्वे-1525910
मलेरिया ब्लड स्लाइड-181033
डेंगू-
20 अगस्त को लिया सैंपल-65
अभी तक कुल सैंपल-2778
कुल डेंगू मरीज-23
घरों को नोटिस जारी-6963