फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No clue of Ravindra murder case yet

रविन्द्र हत्याकांड की जांच में सीआइए की पांच यूनिट लगी, नहीं हुआ खुलासा

Sun, 14 Feb 2021 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
No clue of Ravindra murder case yet
मानेसर। गाड़ियों की खरीद-फरोख्त और प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र की हत्या के मामले की जांच के लिए एसीपी प्रीतपाल ने सीआइए की पांच यूनिट एक साथ लगा दी हैं लेकिन पुलिस हत्या आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। अब तक की जांच में पुलिस इस हत्या को रंजिश मान रही है। हालांकि, मानेसर ग्राम सभा ने मामला न सुलझता देख पुलिस के खिलाफ कई बार पंचायत भी की।
विज्ञापन

एसीपी की मानें तो हर पहलू को लेकर पुलिस जांच कर रही है। दो महीने पहले मानेसर निवासी रविंद्र यादव का शव पटौदी-गुड़गांव रोड पर गाड़ौली गांव के पास मिला था। पुलिस ने तलाशी के दौरान आइडी आदि कागजात से रविंद्र की पहचान की। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविंद्र ने अपने खेड़कीदौला टोल स्थित ऑफिस से निकलते समय कुछ ही देर में घर पहुंचने की बात परिवार से की थी। करीब डेढ़ घंटे बाद ही उसका मोबाइल बंद आने लगा। परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह उसका शव गाड़ौली में रोड की पटरी पर खड़ी उसकी कार के पास मिला। मृतक के भाई सुदेश यादव का कहना है कि खुद गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त केके राव ने पंचायत के रोष को देखते हुए आरोपी को पकड़ने या पता बताने वाले के लिये पांच लाख का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed