फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nishchay Mitra Initiative: Patients can be adopted by registering on the portal

निक्षय मित्र पहल : पोर्टल पर पंजीकरण कर रोगियों को लिया जा सकता है गोद

Thu, 04 Sep 2025 05:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Nishchay Mitra Initiative: Patients can be adopted by registering on the portal
गुरुग्राम में टीबी मुक्त भारत का संकल्प, संस्थानों और लोगों को इससे जोड़ने पर विशेष जोर
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिटी मजिस्ट्रेट सपना यादव ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामुदायिक सहयोग और कॉर्पोरेट भागीदारी से ही संभव है। बैठक में निक्षय मित्र पहल को और व्यापक बनाने व अधिक से अधिक संस्थानों और व्यक्तियों को इससे जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण कर रोगियों को गोद लिया जा सकता है।



निक्षय मित्र पहल का मकसद टीबी रोगियों को पोषण, नैदानिक और व्यावसायिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसमें व्यक्ति, कॉर्पोरेट्स, एनजीओ और सहकारी संस्थाएं सक्रिय रूप से जुड़ सकती हैं। अब तक देशभर में 1.58 लाख से अधिक निक्षय मित्र पंजीकृत हुए हैं। इनमें 1.09 लाख व्यक्ति, 2,070 कॉर्पोरेट्स, 13,782 निर्वाचित प्रतिनिधि और 4,058 एनजीओ शामिल हैं। यह पहल आज दुनिया की सबसे बड़ी टीबी रोगी सामाजिक सहायता कार्यक्रम मानी जाती है।
विज्ञापन




गुरुग्राम में इस समय बड़ी संख्या में टीबी रोगी पंजीकृत हैं। इनमें से कई रोगी पहले ही निक्षय मित्रों द्वारा गोद लिए जा चुके हैं। यह पहल लगातार गति पकड़ रही है और जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक रोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए एक मजबूत रणनीति बनाई है। जल्द ही और भी निक्षय मित्र आगे आकर इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पहल के प्रमुख उद्देश्य तीन स्तरों पर केंद्रित हैं। पहला उद्देश्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से अधिक से अधिक कंपनियों को जोड़ना है, ताकि सहयोग और संसाधनों का दायरा बढ़ाया जा सके। दूसरा उद्देश्य पोषण किट व आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की सहायता को और अधिक सुदृढ़ करना है, जिससे जरूरतमंद लोगों तक समय पर मदद पहुंच सके। तीसरा उद्देश्य स्थानीय समुदाय को अभियान का सक्रिय भागीदार बनाना है, ताकि उनकी सहभागिता से यह पहल अधिक प्रभावी और स्थायी रूप से आगे बढ़ सके।



बैठक में हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट एडिशनल सीईओ गौरव सिंह,डिप्टी सिविल सर्जन गुरुग्राम डॉ. रंजना मल्होत्रा, स्टेट लीड ऑफिस डॉ. जसकीरत, जिला पीपीएम पूनम देवी तथा एसटीओ ऑफिस मुकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed