फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nine including a woman arrested in case of attack on children

Gurugram News: बच्चों पर हमले के मामले में एक महिला सहित नौ गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nine including a woman arrested in case of attack on children
पेपर लीक से भी जुड़ा है मामला, अलग-अलग दो केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल के हसनपुर गांव में स्थित एक निजी फार्म हाउस में गुपचुप तरीके से फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन की कोचिंग ले रहे बच्चों पर हमले के मामले में सदर थाना पुलिस ने लूटपाट व फर्जी पेपर लीक से जुड़े दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। दोनों ही मामलों में एक महिला सहित सात को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक व बच्चों से भारी फीस वसूलने के मामले में मुख्य सरगना की तलाश जारी है। जिसके ठिकानों पर पुलिस की कई टीमें दबीश दे रही हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को नियम अनुसार अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस का दावा है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में इस रैकेट का खुलासा हो जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक मुकदमा फार्म मालिक हसनपुर निवासी सरवर के बयान पर दर्ज हुआ है, जिसमें उन्होंने बताया कि खेत में फार्म हाउस बनाया हुआ है। करीब 8/10 दिन पहले कुलदीप नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन पर बताया कि बच्चों के सेमिनार के लिए फार्म हाउस की जरूरत है, जिसके लिए उन्होंने हां कर दी। दो दिन बाद दो लड़कों को फार्म हाउस देखने के लिए भेजा। जिन्होंने फार्म हाउस देख बीस हजार रुपये एडवांस देकर 17/18 जनवरी के लिए बुक कर दिया। गत 17 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे छह युवतियां व सत्ताइस-अट्ठाइस युवक फार्म हाउस पर पहुंचे। बीते बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे जब वह फार्म हाउस पर पहुंचे तो सात-आठ बदमाश डकैती की नीयत से फार्म हाउस की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर गए। सभी बदमाश लाठी डंडों से लैस थे, जबकि एक के पास पिस्टल थी। गन प्वाइंट पर उनकी जेब से साठ हजार रुपये छीन लिए। साथ ही बदमाशों ने फार्म स्टॉफ व सेमिनार में पहुंचे बच्चों से भी लूटपाट की। शोर शराबा होने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देख दो बदमाश डकैती की रकम को लेकर भाग गए, जबकि छह बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम धर्मेंद्र, सुरेश, विष्णु, अंकित अजय व रवि बताए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि गांव हसनपुर में स्थित एक फार्म हाउस में विदेश से एमबीबीएस की डिग्री लेने वाले छात्र पहुंचे थे। इस अपराध को आशा नाम की महिला व राकेश भंडारी नाम का व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ मिल अंजाम दे रहे थे। आरोपी एफएमजीई का पेपर लीक कर विद्यार्थियों से मोटी रकम में डील कर रहे थे। मामले में दो नामजद आरोपी आशा व राकेश भंडारी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि दोनों मामलों में एक महिला सहित कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।फर्जी पेपर लीक से जुड़े मामले में एक महिला की गिरफ्तारी करने के बाद मुख्य सरगना राकेश भंडारी, विनय दहिया की गिरफ्तारी हुई है। सभी को चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:- पुलिस गिरफ्त में हमलावर आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed