{"_id":"6a873e58881e5fed640aee4e","slug":"nikita-won-gold-at-the-state-level-wushu-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98355-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में निकिता ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में निकिता ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
अंडर-19 बालिका वर्ग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में लिया था हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हिसार में आयोजित एसजीएफआई हरियाणा राज्य वुशू प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी निकिता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। निकिता ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न निजी और सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
निकिता ने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और जिले का नाम रोशन किया। निकिता की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। एईओ जगदीश अहलावत ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। निकिता की उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जा रहा है(