{"_id":"67c2038e8786a26ecd07d204","slug":"nikesh-raj-yadav-became-the-president-in-gurugram-district-bar-association-elections-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-51976-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन चुनाव में निकेश राज यादव बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन चुनाव में निकेश राज यादव बने प्रधान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन चुनाव अधिकारी चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में प्रधान पद के लिए निकेश राज यादव चुने गए है।
प्रधान पद के उम्मीदवार चंद्रकांत शर्मा को 1249 वोट, निकेश राज यादव को 1502 वोट, प्रदीप यादव को 889 वोट और रामानंद यादव को 864 वोट मिले। निकेश राज यादव 253 वोट से प्रधान चुने गए थे। सचिव पद के लिए ज्योत्स्ना बूचर को 451 वोट, नितिन भारद्वाज को 675 वोट, राहुल धनकड़ को 1633 वोट, राम मेहर तंवर 590 को वोट और यतन यादव को 1154 वोट मिले। राहुल धनखड़ 479 वोट से सचिव निर्वाचित घोषित किए गए।
उपप्रधान पद के लिए अनूप सिंह यादव को 1212 वोट, ममता रानी सूरा को 364 वोट, नरेश कुमार चौहान को 314 वोट , राहुल सांगवान को 1393 वोट और रीनू माहेश्वरी को 1220 वोट मिले। राहुल सांगवान ही 173 वोट से उपप्रधान निर्वाचित घोषित किए गए। अधिकारी ने बताया कि सहसचिव पद के लिए धर्मेन्द्र चौधरी को 2408 वोट, देवकीनंदन यादव को 886 वोट और पवन कुमार राघव को 1209 वोट मिले। धर्मेन्द्र चौधरी 1199 वोट से सहसचिव चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष और लाइब्रेरी इंचार्ज के पद पर एक-एक उम्मीदवार होने के कारण तरुण परमार को कोषाध्यक्ष और राहुल शर्मा लाइब्रेरी इंचार्ज निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी चौधरी संतोख सिंह ने निष्पक्ष व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करवाने के लिए जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार, बार एसोसिएशन चुनाव की नोडल ऑफ़िसर अनुपमा मलिक तथा पूरे पोलिंग स्टाफ़ का धन्यवाद किया।