फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NGT Cracks Down on Tree Felling; Seeks Response from Haryana Government

Gurugram News: पेड़ों की कटाई पर एनजीटी सख्त, हरियाणा सरकार से मांगा जवाब

Fri, 17 Apr 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
NGT Cracks Down on Tree Felling; Seeks Response from Haryana Government
गुरुग्राम। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की प्रधान पीठ ने गुरुग्राम में अवैध पेड़ कटाई के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता ने अधिकरण को बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई अब भी जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिलेख पर उपलब्ध तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि संयुक्त समिति की ओर से सीमित स्थानों का ही निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से साउथ सिटी-1 सेक्टर-41 में व्यापक स्तर पर पेड़ कटाई के आरोपों की अनदेखी की गई है। वहीं, हरियाणा सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने आश्वासन दिया कि याचिकाकर्ताओं की शिकायतों की विधिवत जांच कराई जाएगी। अधिकरण ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, अधिकरण ने कुछ प्रतिवादियों के पूर्व में दाखिल जवाब में पाई गई प्रक्रियात्मक त्रुटियों को दो दिनों में दुरुस्त करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ताओं को राज्य के जवाब के बाद दो सप्ताह में प्रत्युत्तर दाखिल करने की अनुमति दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed