फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Newborn baby put in a sack and thrown on a garbage heap

Gurugram News: नवजात बच्चे को कट्टे में डालकर कूड़े के ढेर पर फेंका

Sat, 07 Feb 2026 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby put in a sack and thrown on a garbage heap
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना के अंतर्गत डीएलएफ फेज-4 में छह फरवरी की सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे सीमेंट के कट्टे में नवजात बच्चा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो इसके बारे में पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
छह फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएलएफ फेज-4 स्थित कैमरा म्यूजियो के पास नवजात बच्चे को सीमेंट के कट्टे में डालकर फेंका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नवजात बच्चे के बारे में आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने नवजात बच्चा मिलने पर अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि किसी गर्भवती ने पहचान छिपाने के लिए ही नवजात बच्चे को इस तरह से फेंका है।
विज्ञापन

----
आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर नवजात बच्चे को रखकर जाने वाले का पता लगाया जा रहा है। पहचान होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के अस्पतालों में हाल-फिलहाल जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड भी देखा जाएगा ताकि बच्चा फेंकने वालों के बारे में पता लगाया जा सके। - गिर्राज, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed