{"_id":"65a58c1f3789c1803d09d6d6","slug":"new-transformer-arrived-in-daulatabad-substation-power-supply-will-be-smooth-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23512-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दौलताबाद सबस्टेशन में आया नया ट्रांसफार्मर, सुचारू होगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दौलताबाद सबस्टेशन में आया नया ट्रांसफार्मर, सुचारू होगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर को इंस्टॉल करने में लगेगा दो दिन का समय, शुक्रवार को हुआ था खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दौलताबाद सबस्टेशन के लिए 220 केवी का नया ट्रांसफार्मर आ गया है। इसे इंस्टॉल करने में दो दिन का वक्त और लगेगा। शुक्रवार को दौलताबाद सबस्टेशन का टी-4 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इससे जुड़े सात 11 केवी फीडर से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। करीब सात-आठ घंटे बाद इन फीडरों से जुड़े अधिसंख्य इलाकों में दोबारा बिजली बहाल कर दी गई थी, मगर अभी तक बिजली व्यवस्था पहले की तरह सुचारु नहीं हुई है। पावर ट्रांसफार्मर के फेल होने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में शुक्रवार को करीब आठ घंटे बिजली नहीं थी। इससे शहर में नियमित जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है।
दौलताबाद सबस्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर से जिन सोसाइटियों के केबल जुड़े थे, उनमें से कुछ में केबल फॉल्ट दो दिन ठीक हुए। जिनमें एटीएस ककून, शोभा सिटी के 11 केवी केबल शामिल थे। सेक्टर 104 से लेकर 108-09 की सोसाइटियों को डीजल आधारित जेनसेट से बिजली का काम चलना पड़ृ रहा है। जहाजगढ़, दौलताबाद, मोहम्मपुर हेड़ी, न्यू पालम विहार, राजेंद्रा पार्क, सूरत नगर आदि इलाकों में बारी-बारी बिजली आपूर्ति की जा रही है। यहां दूसरे फीडरों से बिजली दी जा रही है।
न्यू पालम विहार के एसडीओ विक्रम सिंह ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर आ गया है मगर इसे इंस्टॉल करने और चालू करने में अभी दो दिन का वक्त और लगेगा इसके बाद बिजली व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।