फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New IT cell will stop cyber crime

साइबर अपराध रोकेगी नई आईटी सेल

Wed, 12 Feb 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
New IT cell will stop cyber crime
गुरुग्राम में खुलेगी आईटी सेल - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। साइबर सिटी में बढ़ रहे साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस जल्द ही आईटी सेल का गठन करेगी। साइबर थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाली सेल में साइबर अपराध की प्रारंभिक तौर पर जांच करने के अलावा अपराध रोकने का काम किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा पुलिस कर्मियों को आईटी विशेषज्ञों की मदद से प्रशिक्षित किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस ने इस पर काम शुरू कर दिया है, जिसे आगामी वित्त वर्ष में शुरू करने की उम्मीद है। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने बताया कि इस दिशा में कई आईटी कंपनियों से भी बातचीत की जा रही है। मुख्यालय स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते कुछ वर्षों से साइबर सिटी में साइबर अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में गूगल, यूसी, इंफोसिस समेत कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अलावा नामी आईटी कंपनियां भी स्थापित हैं। साइबर अपराध से बचने के लिए गुरुग्राम पुलिस की ओर से साइबर थाना बनाया गया है लेकिन केस की संख्या को देखते हुए नाकाफी है।
विज्ञापन

हाल ही में गृहमंत्री अनिल विज ने भी साइबर अपराध को रोकने और निगरानी रखने के लिए सेल का गठन करने की बात कही थी। इसके अलावा शहर की प्रमुख कंपनियों के आईटी विशेषज्ञ लगातार मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए गुरुग्राम पुलिस इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत में सेल का गठन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाने में ही बनेगी सेल
डीएलएफ फेज-5 स्थित साइबर थाने में ही नई साइबर सेल का गठन किया जाएगा। इसके लिए उन्हें अलग से कंट्रोल रूम दिया जाएगा। इसका पूरा जिम्मा सहायक पुलिस आयुक्त-डीएलएफ को दिया जाएगा। सेल में कितने कर्मचारियों की तैनाती होगी अभी इस पर निर्णय नहीं हो पाया है।

सॉफ्टवेयर की भी ली जाएगी मदद
पुलिस आयुक्त के मुताबिक, नई सेल को पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा। यहां तैनात रहने वाले कर्मचारियों को नामी कंपनियों से साइबर सिक्योरिटी के संबंध में प्रशिक्षण दिलाने के अलावा अपग्रेड सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा किसी भी केस में निजी कंपनियों से जुड़े सॉफ्टेवयर की मदद भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed