फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New industrial policy will further strengthen industries: CM

नई औद्योगिक नीति से और सशक्त होंगे उद्योग : सीएम

Tue, 02 Jun 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
New industrial policy will further strengthen industries: CM
पांच लाख करोड़ के निवेश के लक्ष्य के साथ लॉन्च की मेक इन हरियाणा पॉलिसी
विज्ञापन



पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के एमओयू हुए

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम में मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी को लॉन्च किया। प्रदेश में 5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य लेकर लॉन्च की गई इस पॉलिसी के पहले ही दिन 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के एमओयू हुए। इसके साथ-साथ उन्होंने 9 नई सेक्टोरल पॉलिसी, एक स्मार्ट निवेश सुविधा पोर्टल को भी लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो का भी अनावरण किया। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस नई पॉलिसी से उद्योग और सशक्त होंगे। निवेश प्रक्रिया सरल होगी और विकास के अवसर और अधिक व्यापक होंगे। इससे प्रदेश को एक नई दशा और दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मेक इन हरियाणा केवल एक इंडस्ट्रियल पॉलिसी नहीं है। यह हरियाणा के आर्थिक विकास के अगले चरण का रोडमैप है। ऐसा रोडमैप जो कॉम्पिटिटिवनेस, इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी, एक्सपोर्टस, रोजगार और फ्यूचर–रेडी मैन्युफैक्चरिंग पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से आह्वान किया कि हरियाणा में निवेश कीजिए। हरियाणा के साथ बढ़िए और अपने भविष्य का निर्माण कीजिए। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टिंग इन हरियाणा का मतलब इन्वेस्टिंग इन फ्यूचर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन




इन कंपनियों ने किया एमओयू




एनटीएफ ग्रुप, औमोवियो, प्रोटेरियल, नेशनल आस्ट्रेलियन बैंक ग्लोबल इनोवेशन सेंटर, सुमितोमो कॉर्पोरेशन इंडिया, रिलायंस एमईटीएल, स्टार वायर, सात्विक ग्रप, इंडिया सेल एलायंस, गौतम सोलर, वीनस रेमेडिस, वरूण बेवरेजिस, होरिजोन इंडस्ट्रिएल, अनंत राज, वैलसपम वन, स्टार सीमेंट, जीएलएस ग्रुप, एसएमटीए, करनाल फॉर्मा पार्क, यूनिवर्सल सक्सेस एनटरप्राइजेस, रैकबैंक और अंबर ग्रुप।
विज्ञापन
विज्ञापन



औद्योगिक सोच को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आकार देने का कार्य कर रही सरकार : राव नरबीर

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के औद्योगिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल नई नीतियां लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा की औद्योगिक सोच को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आकार देने का कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य हरियाणा को केवल मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना नहीं, बल्कि इसे इनोवेशन, एक्सपोर्ट, टेक्नोलॉजी और भविष्य की उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि आज हुए निवेश समझौते, नई साझेदारियां और उद्योग जगत की सकारात्मक भागीदारी इस बात का प्रमाण हैं कि हरियाणा निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद राज्यों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगों द्वारा व्यक्त किए गए निवेश प्रस्ताव केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि वे आने वाले समय में वास्तविक निवेश और रोजगार सृजन के रूप में धरातल पर दिखाई देंगे। उन्होंने उद्योगपतियों का आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं, अनुकूल नीतियां और बेहतर प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि हरियाणा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed