{"_id":"66db6a1498fe74e61900efa7","slug":"netaji-will-have-to-pay-rs-25-for-tea-and-samosa-election-commission-fixed-the-rate-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-38613-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेताजी को चाय समोसे के चुकाने होंगे 25 रुपये, चुनाव आयोग ने तय किए रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेताजी को चाय समोसे के चुकाने होंगे 25 रुपये, चुनाव आयोग ने तय किए रेट
विज्ञापन
नामांकन के बाद प्रत्याशियों को दी जा रही सामानों के रेट की लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चुनाव आयोग ने प्रचार संबंधी विभिन्न सामानों के रेट तय कर दिए हैं। इसमें 10 रुपये की चाय, 15 रुपये का समोसा, 200 रुपये में लंच-डिनर, 55 सौ का डीजे और 15 रुपये का पटका और 20 रुपये की फूलमाला समेत अन्य के रेट तय किए हैं। प्रशासन प्रत्याशियों के खर्च में नीबू-पानी समेत अन्य वस्तुओं पर भी पैनी नजर रखेगा। नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को इसकी सूची दी जा रही है।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पांच सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन बादशाहपुर विधानसभा से दो लोगों ने नामांकन किया था। दूसरी ओर विधानसभा चुनाव में जनसभा, बैठक व प्रचार के दौरान प्रत्याशी-आमजन के लिए उपयोग होने वाली सामग्रियों की सूची को प्रशासन ने तय कर दिया है। नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों का चुनावी खर्च जुड़ना शुरू हो जाएगा।
हालांकि इस बार चुनाव आयोग ने खर्चा 40 लाख रुपये तक कर दिया है। पहले विधानसभा चुनाव में 28 लाख रुपये खर्च तय था। चुनाव में नेताजी को एक-एक रुपये का हिसाब आयोग को बताना होगा। प्रशासन भी चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए बैठकों, रैलियों व जनसभाओं की वीडियोग्राफी कराएगा।
विज्ञापन
दस हजार से अधिक ऑनलाइन करना होगा पेमेंट
गुरुग्राम। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से जो भी उम्मीदवार होंगे, उनको चुनाव परिणाम आने के बाद एक माह में अपने चुनावी खर्च का ब्योरा जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र भरने के साथ ही चुनावी खर्च की गणना शुरू हो जाएगी।
इसके लिए उम्मीदवार को अलग से एक रजिस्टर में अपने रोजाना के चुनावी खर्च का हिसाब रखना होता है। हर उम्मीदवार को चुनाव के लिए अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा। कोई भी उम्मीदवार तय सीमा से अधिक रकम खर्च नहीं कर सकता है। आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवार या राजनीतिक दलों द्वारा दस हजार रुपये से अधिक का चुनाव व्यय उम्मीदवार के बैंक खाते से चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस, एनईएफटी या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक मोड में किया जाएगा। आयोग ने टेंट, होर्डिंग, चाय, जलपान, भोजन, कुर्सी, झंडे, माइक सिस्टम, वाहन आदि सभी मदों के रेट निर्धारित कर दिए हैं।
सामान और रेट
जनसभा में लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर और माइक्रोफोन का प्रतिदिन का खर्च 1500 रुपये तय हैं। 15 गुणा 15 का मंच बनवाने के लिए 2500 रुपये, कपड़े का बैनर 50 रुपये स्क्वायर फीट, कपड़े का झंडा 23 रुपये में एक, प्लास्टिक फ्लैट 5.60 रुपये का एक, पोस्टर सिंगल कलर 2200 रुपये एक हजार पीस, होर्डिंग 15 रुपये स्क्वायर फीट, लकड़ी का कटआउट 132 रुपये पर स्क्वायर फीड, प्लॉस्टिक का 2200 रुपये स्क्वायर फीट, वीडियो कैसेट 3000 रुपये, ऑडियो कैसेट या सीडी 2000 रुपये और द्वार निर्माण पर 1500 व 1200 रुपये तय हैं।
-- -
प्रतिदिन प्रयोग होने वाले वाहन व अन्य के रेट
चुनाव प्रचार में जीप यानि बोलेरो का रेट 45 सौ रुपये रोज, टेम्पो ट्रेवलर 6000 हजार रुपये रोज, ट्रक का छह हजार, सूमो का 45 सौ रुपये, इनोवा का पांच हजार, तीन पहिया वाहन के 1500 रुपये, स्विफ्ट डिजायर का रेट तीन हजार प्रतिदिन तय किया गया है। इसके अलावा होटल व गेस्ट हाउस का कमरा सिंगल के लिए एक हजार रुपये, डीलक्स रूम का 1400 और प्रीमियम रूम का 1800 रुपये के अलावा टैक्स अलग देना होगा। वाहन चालक का वेतन रोज एक हजार रुपये तय है। बाइक का एक हजार रुपये रोज, ट्रैक्टर दो हजार रोज, डीजे का 5500 रुपये रोज तय है।
किसके-कितने रेट
कुर्सी 20 रुपये प्रति पीस
सोफा 300 रुपये प्रति पीस
टेंट 15 गुणा 15-1500 रुपये
स्टेज 6 गुणा 12-750 रुपये
चाय 10 रुपये प्रति पीस
समोसा 15 रुपये प्रति पीस
ब्रेड पकौड़ा 20 रुपये प्रति पीस
डिनर वेज 100 रुपये प्रति थाली
लंच वेज 100 रुपये प्रति थाली
कप 20 रुपये
टी शर्ट 70 रुपये
फूलमाला 20 रुपये