{"_id":"6ab80ebf1a549d74620391a7","slug":"nepali-youth-killed-after-being-hit-by-speeding-pickup-truck-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102367-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से नेपाली युवक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से नेपाली युवक मौत
विज्ञापन
पुलिस से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की सिविल अस्पताल में किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला नागरिक अस्पताल के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में नेपाल निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां मौजूद परिजनों ने सिविल अस्पताल में पुलिस से घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग कर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया, जिसके बाद मामला शांत हो सका। मृतक की पहचान मूलरूप से नेपाल के वाजुआ शहर निवासी तपिश कुमार के रूप में हुई है।
तपिश कुमार परिवार के साथ ज्योति पार्क में रहता था और सेक्टर-10 अस्पताल के पास स्थित एक होटल में कुक का काम करता था। मृतक के परिवार के लोग कई वर्षों से गुरुग्राम में रह रहे हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे तपिश होटल से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सिविल अस्पताल के पास पीछे से तेज गति से आई पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पिकअप को जब्त कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग
हादसे की जानकारी मिलने के बाद शनिवार दोपहर मृतक के परिजन और अन्य लोग सिविल अस्पताल के पास पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि उन्हें हादसे से संबंधित सीसीटीवी फुटेज दिखाया जाए और आरोपित पिकअप चालक को गिरफ्तार किया जाए। हंगामे की सूचना मिलने पर सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिजनों और अन्य लोगों को समझाकर सड़क से हटाया और सभी को थाने ले जाया गया।