फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Negligence towards duty continues, biometric attendance not started

Gurugram News: ड्यूटी के प्रति लापरवाही जारी, नहीं शुरू हुई बायोमैट्रिक हाजिरी

Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Negligence towards duty continues, biometric attendance not started
उपायुक्त ने एक महीने पहले आदेश किए थे जारी, फिर भी शुरू नहीं हुई प्रणाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसने के लिए सभी दफ्तरों में बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन, एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह प्रणाली शुरू नहीं हो पाई है। लिहाजा ड्यूटी के प्रति अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही जारी है। इससे आमजन परेशान है। उपायुक्त भले ही इस मामले में गंभीर है, लेकिन उनके नीचे काम कर रहे अधिकारी उनके आदेशों को लेकर फिक्रमंद नहीं है।



अधिकांश अधिकारी अपना जिला मुख्यालय भी मेंटेन नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों पर सुबह देर से आने और शाम को जल्दी जाने का आरोप है, जबकि उनका जिला मुख्यालय पर रहना अनिवार्य है। इतना ही नहीं कुछ अधिकारी इसके लिए सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग भी उपयोग कर रहे हैं। लोगों का सवाल है कि डीसी ऐसे बेलगाम अधिकारियों और कर्मचारियों पर कब लगाम लगाएंगे। उपायुक्त ने पिछले कई साल से बंद पड़ी बायोमेट्रिक हाजिरी मशीनों को शुरू करने के लिए एक जनवरी को आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को आदेश दिए थे कि अगले 10 दिन में यह व्यवस्था शुरू हो जानी चाहिए। सबसे पहले उपायुक्त कार्यालय में ही यह मशीन लगाई जाएगी। इसके बाद सभी दफ्तरों में इन्हें चालू किया जाएगा। हालांकि, उनके इन आदेशों का पालन अभी तक नहीं हुआ है। दरअसल, मेवात में देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी व कर्मचारी सुबह अपने कार्यालय समय पर नहीं पहुंचते हैं तथा छुट्टी होने से पहले घर को चले जाते हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारी व अधिकारी बंक भी मारते हैं। लगातार सामने आ रही इस समस्या को अमर उजाला ने भी 25 दिसंबर को प्राथमिकता से अपने अंक में प्रकाशित किया। जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए यह प्रणाली लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारी की मनमर्जी पर काफी हद तक लगाम लगने की उम्मीद थी, लेकिन अभी यह व्यवस्था शुरू नहीं कि गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोविड में बंद की गई थी व्यवस्था



कोविड के दौरान बायोमैट्रिक हाजिरी प्रणाली को बंद कर दिया गया था। लेकिन, धीरे-धीरे कुछेक अधिकारी व कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर देर से आने के आदि होते चले गए। लगातार लेट आना और जल्दी जाना इस कार्य शैली से आमजन भी परेशान है। इससे सुशासन देने की बात करने वाली सरकार की छवि भी धुमिल हो रही है। इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त विश्राम मीणा ने यह निर्णय लिया था, लेकिन अभी तक यह सिरे नहीं चढ़ा। काफी अधिकारी अपना जिला मुख्यालय भी मेंटेन नहीं करते जो नियमानुसार गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed