{"_id":"69d01ce212195e1b390cedcf","slug":"negligence-at-medical-college-despite-35-staff-members-staff-lives-at-risk-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111030-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 35 कर्मियों के बावजूद मेडिकल कॉलेज में लापरवाही, जोखिम में स्टाफ की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 35 कर्मियों के बावजूद मेडिकल कॉलेज में लापरवाही, जोखिम में स्टाफ की जान
विज्ञापन
-पानी की टंकियों में तीन बंदर मृत मिलने का मामला, टंकी सफाई से लेकर जर्जर ई-ब्लॉक तक कई गंभीर खामियां
दिनेश देशवाल
नूंह। मेडिकल कॉलेज परिसर में हाल ही में पानी की टंकियों में मृत बंदर मिलने के मामले के बाद प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कॉलेज में जेई, सुपरवाइजर, प्लंबर और हेल्पर सहित करीब 35 कर्मचारी रखे गए हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी गलती होना बेहद चिंताजनक है।
उनका कहना है कि इस लापरवाही ने स्टाफ और उनके परिवारों की सेहत को सीधे खतरे में डाल दिया। यहां यह भी बता दें कि चंड़ीगढ़ से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाक्टर सुमिता मिश्रा ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के स्वास्थ्य संस्थानों में पानी के टैंकों की तत्काल जांच व सफाई के निर्देश जारी किए थे। लेकिन मेडिकल काॅलेज का प्रबंधन दो दिन बाद पीड़ित कर्मचारियों का हाल जानने निकला है, जो अपने आप में लापरवाही का एक बड़ा उदाहरण है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टंकियों की सफाई और निरीक्षण को लेकर कोई स्पष्ट एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) नहीं बनाई गई। न तो यह तय किया गया कि कितने दिनों में टंकियों की सफाई होगी और न ही नियमित जांच के लिए कोई समय-सीमा तय की गई। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी अपने आवासों की साफ-सफाई तक सीमित हैं, जबकि स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो दिन बाद लिया स्थिति का जायजा:
मामले के दो दिन बीत जाने के बाद शुक्रवार को निदेशक डाक्टर मुकेश कुमार और एसएमओ डॉ. अनुराग सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बीमार कर्मचारियों से मुलाकात की और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई, जिनमें सबसे गंभीर मामला ई-ब्लॉक बिल्डिंग की जर्जर हालत का है। कर्मचारियों के अनुसार यह इमारत गिरने की कगार पर पहुंच चुकी है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
संपदा अधिकारी की भूमिका पर उठे सवाल :
कर्मचारियों ने संपदा अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पूरे मामले की जिम्मेदारी संपदा अधिकारी पर थी, लेकिन वह अब तक न तो मौके पर पहुंचे और न ही प्रभावित स्टाफ से मिलने आए। इससे कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि जिन अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए था, वे अब भी चुप्पी साधे बैठे हैं।
एमएस ने जारी किया पत्र :
स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी स्टाफ ने नाराजगी जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि अब तक वैक्सीनेशन की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जबकि दूषित पानी के संपर्क में आने के बाद यह जरूरी कदम माना जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को हेल्थ चेकअप के लिए चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पत्र जारी किया गया है।
बहाने बनाने पर उतरा कालेज प्रशासन :
एक अन्य गंभीर लापरवाही नए पानी के टैंक को लेकर सामने आई। कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासन ने दावा किया था कि नए टैंक से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है, लेकिन मौके पर जाकर पता चला कि नए टैंक का मुख्य कनेक्शन ही नहीं जोड़ा गया, और पानी अब भी पुराने टैंक से ही चल रहा है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर और सवाल खड़े हो गए हैं।