{"_id":"69f65101443c00383909186d","slug":"national-lok-adalat-to-be-held-on-may-9-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86709-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 9 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 9 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निशा ने बताया कि इसका उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से सुलभ और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसमें यातायात चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, जमानती फौजदारी केस, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल संबंधी विवाद, राजस्व प्रकरण तथा अन्य छोटे-मोटे वादों का निपटारा किया जा सकता है।सीजेएम निशा ने आमजन से अपील भी की है कि लोक अदालत में लंबित मामलों का समाधान करवाएं और सरल प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित न्याय प्राप्त करें।
-- -- -- -- -
डीएलएसए सह-सचिव ने बाल देखभाल संस्थान का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सह-सचिव निशा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने शनिवार को जिले में संचालित बाल देखभाल संस्थान जगन्नाथ आश्रम का औचक व विस्तृत निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य संस्थान में निवासरत बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा, देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं का आकलन करना था।
निरीक्षण के दौरान द्वारा संस्थान की आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता मानकों, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं, परामर्श सेवाओं (काउंसलिंग), सुरक्षा प्रबंधों एवं बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक व मनोरंजन गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया गया। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव ने बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित करते हुए उनकी दैनिक दिनचर्या, समस्याओं, आवश्यकताओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने बल दिया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक व पारिवारिक वातावरण उपलब्ध हो, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास सुनिश्चित हो सके।