फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nanda Devi Festival begins in Palam Vihar; migrants invoke the Goddess through Jhora-Chanchri dance.

Gurugram News: पालम विहार में नंदा देवी महोत्सव शुरू, प्रवासियों ने झोड़ा चांचरी नृत्य कर किया मां का आह्वान

Sat, 19 Sep 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Festival begins in Palam Vihar; migrants invoke the Goddess through Jhora-Chanchri dance.
पालम विहार सिथत नंदा देवी मंदिर में आयोजित नंदाष्टमी के मौके पर नृत्य करती महिलाएं
कुमाऊं भातृ मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा नंदा-अष्टमी उत्सव, आज निकलेगी नंदा देवी की पालकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उत्तराखंड की कुलदेवी मां नंदा देवी (गौरा) का 18वां दो दिवसीय नंदा-अष्टमी महोत्सव शनिवार को पालम विहार में धूमधाम से शुरू हो गया। सामाजिक संस्था कुमाऊं भातृ मंडल द्वारा पालम विहार के सी-वन ब्लॉक स्थित नंदा देवी मंदिर में इस भव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाज और मां नंदा के विधि-विधान से पूजन के साथ हुई।
इस अवसर पर जिले में रहने वाले उत्तराखंड के प्रवासी निवासियों का भारी हुजूम उमड़ा। उत्तराखंड के सांस्कृतिक दल ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर मां नंदा के भजनों पर बेहद खूबसूरत और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उत्सव का मुख्य आकर्षण कुमाऊं का प्रसिद्ध लोक नृत्य झोड़ा चांचरी रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर गोलाकार घेरा बनाया और ओहो खोल दे माता खोल भवानी धरमा केवाड़ा... और ओहो गोरी गंगा भागीरथी कौ के भलो रेवाड़ा... जैसे भक्तिमय संवाद गीतों पर नृत्य कर मां महानंदा का भावपूर्ण आह्वान किया। माता और भक्तों के बीच संवाद पर आधारित इन पारंपरिक लोकगीतों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति, श्रद्धा और उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद शाम में अष्टमी पूजा और भंडारे के साथ शनिवार का कार्यक्रम पूरा हुआ। संस्था के अध्यक्ष करण सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार की सुबह पूजा-पाठ के बाद माता की डोली के साथ प्रभात फेरी होगी। माता नंदा देवी की पालकी पालम विहार सी-1 ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों से होकर दोबारा मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद हवन, माता की विदाई और भंडारे का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के आयोजन में कुमाउऊं भ्रातृ मंडल से जुड़े सुरेंद्र रावत, ठाकुर दत्त शर्मा, भवानी सिंह बिष्ट, लाल सिंह रावत, सुरेश काला, हरीश घड़ाकोटी, लीलाधर कश्मीरा, कैलाश जीना, देवेंद्र सिंह नेगी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

पालम विहार सिथत नंदा देवी मंदिर में आयोजित नंदाष्टमी के मौके पर नृत्य करती महिलाएं

पालम विहार सिथत नंदा देवी मंदिर में आयोजित नंदाष्टमी के मौके पर नृत्य करती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed