{"_id":"64e64db2b3d8f11e6e016a56","slug":"name-cut-from-bpl-list-by-showing-four-meters-of-electricity-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12897-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली के चार मीटर दिखाकर बीपीएल सूची से काटा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली के चार मीटर दिखाकर बीपीएल सूची से काटा नाम
विज्ञापन
बिजली के चार मीटर दिखाकर बीपीएल सूची से काटा नाम
दो बच्चों की अकेली अभिभावक कविता के पास न कोई घर और न ही प्रॉपर्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक हॉस्टल में रहकर अपने दो बच्चों की परवरिश करने वाली सिंगल पैरेंट कविता का नाम इस कारण बीपीएल सूची से काट दिया गया क्योंकि उनके नाम से बिजली के चार मीटर है। यह अलग बात है कि कविता के नाम न तो कोई घर है न कोई और जायदाद। अलबत्ता चार फर्जी बिजली मीटर उसके नाम बने हैं। इस आधार पर गरीबी रेखा के नीचे की सूची से उनका नाम हुआ दिया गया है। कविता अब खुद को गरीब होने का प्रमाण देने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है।
कविता का अपना कोई मकान या अन्य प्रॉपर्टी नहीं है। अपनी गरीबी से संबंधित सभी सरकारी नियम और शर्तों को पूरा करते हुए उनका नाम परिवार पहचान पत्र के अनुसार बीपीएल कार्ड सूची में शामिल किया गया। सभी दस्तावेज की जांच आदि के बाद करीब 6 महीने पहले उनका बीपीएल कार्ड बन गया।
अब एकाएक उनको बीपीएल की सूची से बाहर कर दिया गया है। जब उन्होंने संबंधित विभाग में जाकर इसका कारण पूछा तो वे जवाब सुनकर खुद अचंभित रह गई। उन्हें विभाग के कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि उनके नाम से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के चार मीटर लगे हुए हैं। इन मीटर के अकाउंट नंबर-8771650000, 7118060000, 498759007 व 18060000 हैं। इसमें तीन मीटर से कादीपुर डिवीजन के और एक मीटर सेक्टर-37 डिवीजन का दिखाया गया है।
विज्ञापन
कविता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी ट्वीट किया है। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग से उन्हें कॉल आई। विभाग की ओर से कहा गया कि उनके स्तर पर कोई गलती नहीं हुई है। इसके लिए बिजली विभाग और परिवार पहचान पत्र कार्यालय से संपर्क करें। जब वे परिवार पहचान पत्र कार्यालय गई तो पता चला कि उनके नाम से बिजली के चार मीटर हैं। कविता ने बताया कि विगत सप्ताह वह कादीपुर बिजली कार्यालय में एसडीओ विपिन यादव से मिलीं। उन्होंने पंकज नाम के कर्मचारी से मिलने को कहा। उन्होंने कहा कि आज ही चारों मीटर रिकॉर्ड से हटा देंगे, लेकिन अब तक उनके नाम पर चार मीटर ही रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
कविता की तरह ही एक अन्य महिला को भी बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया। सरोज नाम की महिला नई बस्ती की रहने वाली है। वह भी अति गरीब महिला है। उसके नाम पर एसडीओ जी-24 मारुति के क्षेत्र में बिजली मीटर दर्शाया गया है, जबकि वह नई बस्ती में रहती है।
-- --
यह हमारा मामला नहीं है। खाद्य आपूर्ति विभाग और डीएचबीवीएन के बीच कोई डाटा साझा नहीं होता है। बगैर मीटर लगवाए मीटर किसी के नाम नहीं हो सकता है। अगर कोई गलतफहमी है तो उसे खाद्य आपूर्ति विभाग को दूर करना चाहिए। - एमएल रोहिल्ला, एसई, डीएचबीवीएन
कविता नाम की कोई महिला नहीं मिली और न ही इस किस्म की कोई जानकारी उनके पास आई है। - विपिन यादव, एसडीओ डीएचबीवीएन