फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Namaz will be offered at 60 places on Bakrid, security will be tight

Gurugram News: बकरीद पर 60 जगहों पर अदा होगी नमाज, कड़ी रहेगी सुरक्षा

Fri, 06 Jun 2025 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Namaz will be offered at 60 places on Bakrid, security will be tight
चार जगह खुले में नमाज पढ़ने के लिए की गई है व्यवस्था, जुटेगी भारी भीड़
विज्ञापन

- महंगाई की मार के चलते बकरा विक्रेताओं में मायूसी, कम बिके बकरे
दिनेश कुमार

गुरुग्राम। आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। पूरे जिले में 60 जगहों पर नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान बढ़ती हुई महंगाई की मार इस पर्व पर दिख रही है। इसके चलते इस बार बाजार में बकरे के खरीदार अपेक्षाकृत कम रहे। चूंकि बकरों की कीमतों में काफी उछाल रहा, इसलिए चार से पांच लोग मिलकर बकरा खरीद रहे हैं।
बकरे बेचने वाले ग्राहकों के इंतजार में बैठे हैं। हालांकि, पिछली बार सोहना चौक स्थित जामा मस्जिद के सामने लगी मंडी में राजू नाम का बकरा सबसे महंगा 40 हजार रुपये में बिका था। इस पर्व पर लोग अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार व्यक्तिगत रूप से महंगे से महंगे बकरे खरीदते थे, मगर इस बार ऐसा नहीं दिखा। मंडी में 25 से 30 हजार के बकरों के भी कम ही खरीदार आए। कई बकरों की कीमत 10 से 15 हजार रुपये भी रही। बहुत से ग्राहक इसी रेंज के बकरे खरीदते नजर आए।
विज्ञापन


जामा मस्जिद पर बकरे बेचने आए बादशाहपुर के अजीज, नूंह के निवासी पप्पू, सुडाका के हाजी अयूब, सोहना के किशन, राजस्थान के सलीम ने बताया की गुरुग्राम में मेवात से नूंह, घासेड़ा, सुडाका, रहाणा, मछरौली, सोहना, घासेड़ा, झिरका फिरोजपुर, राजस्थान से कैथवाड़ा अलवर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर व यूपी से फिरोजपुर आदि स्थानों से बकरे बेचने के लिए लाए गए हैं लेकिन महंगाई की मार के कारण बकरों की अच्छी कीमत नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सबसे महंगा बकरा पंजाब नस्ल का बिका है। लिहाजा इस बार उन्हें कोई खास मुनाफा होने वाला नहीं है। जिसके चलते सभी विक्रेताओं में मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8.30 बजे नमाज अदा की जाएगी। राजीव चौक स्थित ईदगाह में सुबह 7 व 8 बजे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इनके अलावा, सेक्टर-56 में अंजुमन मस्जिद, जामा मस्जिद, सराय अलावर्दी मस्जिद इत्यादि सभी मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने ईद की नमाज को लेकर ट्रैफिक व सुरक्षा प्लान तैयार किया है। गुरुग्राम के चारों जोन में 60 जगह पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। पुलिस ने खुले में नमाज अदा करने के लिए चार जगह चिह्नित की है, जिनमें दो जगह उद्योग विहार तथा दो जगह सेक्टर 29 थाना क्षेत्र लेजर वैली ग्राउंड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed