फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation will plant 4 lakh saplings in monsoon

Gurugram News: मानसून में 4 लाख पौधे लगाएगा नगर निगम

Fri, 25 Jul 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will plant 4 lakh saplings in monsoon
सिटीजन पार्क में पौधारोपण कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम गुरुग्राम इस मानसून सत्र में चार लाख झाड़ीनुमा पौधे तथा 40,000 बड़े पेड़ लगाएगा। शुक्रवार को सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित सिटीजन पार्क में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव, निगम पार्षद पवन सैनी तथा भाजपा नेता तिलक राज मल्होत्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर पौधे रोपे और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पौधारोपण जैसे अभियान हमें स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाते हैं। निगम पार्षद पवन सैनी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल सुनिश्चित कर उन्हें विकसित करना भी है। भाजपा नेता तिलकराज मल्होत्रा ने कहा कि हरित गुरुग्राम के सपने को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed