{"_id":"68cab3b6d7df1a20b80591c8","slug":"municipal-corporation-takes-major-action-against-encroachment-and-illegal-construction-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67518-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
ज्योति पार्क में अवैध बिल्डिंग ध्वस्त व सील, शिवपुरी, ज्योति पार्क व बलदेव नगर में रैंप तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की जोन-2 प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ज्योति पार्क क्षेत्र में एक अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त करने के साथ ही सील कर दिया। इसके साथ ही शिवपुरी, ज्योति पार्क और बलदेव नगर की लगभग 10 गलियों में बने अवैध रैंप को भी हटा दिया गया।
इस कार्रवाई को सहायक अभियंता यतेंद्र तंवर और कनिष्ठ अभियंता प्रदीप वर्मा की देखरेख में पुलिस बल की सहायता से पूरा किया गया। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति बनाए गए निर्माण और सड़कों पर रैंप जैसी बाधाएं न केवल अवैध हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के आवागमन में भी समस्या उत्पन्न करती हैं। ऐसे किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।