फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal corporation takes action from IMT Chowk to Panchgaon Chowk; removes illegal encroachments.

Gurugram News: आईएमटी चौक से पंचगांव चौक तक निगम की कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए

Wed, 24 Jun 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation takes action from IMT Chowk to Panchgaon Chowk; removes illegal encroachments.
मानेसर। मानेसर में नगर निगम ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 की सर्विस लेन पर अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई आईएमटी चौक से पंचगांव चौक तक हाईवे के दोनों ओर करीब 2-2 किलोमीटर क्षेत्र में की गई। अभियान के दौरान लगभग 4 किलोमीटर लंबी सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और दो दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया गया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और जीएमडीए के डीटीपी आर एस बाठ के नेतृत्व में की गई। नगर निगम मानेसर के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। निगम अधिकारियों के अनुसार, सर्विस लेन पर लंबे समय से कुछ लोगों ने अस्थायी और स्थायी निर्माण कर कब्जा कर रखा था। इन अवैध कब्जों की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। कई जगहों पर सर्विस लेन संकरी हो गई थी, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया था। अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया गया। टीम ने सड़क किनारे बने होटल, ढाबे, टीन शेड, झुग्गियां, अवैध दुकानें और अन्य कब्जों को हटाया। कार्रवाई के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईएमटी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन, सड़क, फुटपाथ और सर्विस लेन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक भूमि पर कब्जा न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed