फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal corporation's bulldozer run on illegal construction in ordnance depot

आयुध डिपो में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

Wed, 06 Oct 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's bulldozer run on illegal construction in ordnance depot
गुरुग्राम। अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन का अभियान जारी है। खास बात यह है कि अब आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में नगर निगम द्वारा अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम की टीम ने धर्म कॉलोनी में लगभग एक दर्जन अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार दर्पण कंबोज के नेतृत्व में सहायक अभियंता संजोग शर्मा व वसीम अकरम, कनिष्ठ अभियंता आशीष सहरावत समेत एनफोर्समेंट की टीम पुलिस फोर्स व जेसीबी के साथ प्रतिबंधित दायरे में स्थित धर्म कॉलोनी में पहुंची। टीम ने इस क्षेत्र में 4 मकानों तथा 5 डीपीसी (चारदीवारी) को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इससे पहले भी पिछले करीब पखवाड़े भर में आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में करीब 2 दर्जन से ज्यादा मकान तोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रतिबंधित है निर्माण : निगमायुक्त
नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में न्यायालय द्वारा किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन के तहत नगर निगम की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। नागरिकों को इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मकान, दुकान या प्लॉट की खरीद न करने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed