{"_id":"656e134c145fc85ecc08d8b8","slug":"municipal-corporation-officials-held-a-meeting-with-rwas-and-restaurant-operators-gurgaon-news-c-26-1-gnd1001-17592-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ की बैठक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की फटकार के बाद नगर निगम अधिकारी हरकत में आए हैं। सोमवार को अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए और बल्क में कूड़ा निकालने वाले रेस्तरां संचालकों के साथ बैठक की। जिसकी अध्यक्षता निगम के सचिव जयदीप कुमार ने की। अधिकारियों ने सभी से कूड़ा निस्तारण पर सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि आप सब के सहयोग से शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। सचिव जयदीप कुमार ने बताया कि निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास के निर्देश पर पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जेई, एसडीओ और कार्यकारी अभियंता सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी की जवाबदेही तय की गई है। बैठक के दौरान सभी से अपने-अपने सेक्टरों और संस्थानों से निकलने वाले कूड़ा का ठीक ढंग से निस्तारण करने पर चर्चा की और जिम्मेदारी तय की गई। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है। इसलिए के साभी को मिलकर प्रयास करना होगा।