{"_id":"65c9349d358f4c35f00d2999","slug":"municipal-corporation-is-strict-on-encroachment-40-shops-in-sadar-bazaar-may-be-sealed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-25166-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, सदर बाजार में 40 दुकानें हो सकती हैं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, सदर बाजार में 40 दुकानें हो सकती हैं सील
विज्ञापन
दुकानदारों को जारी किए जा चुके हैं नोटिस, रेहड़ी-पटरी लगवाने से नहीं आ रहे बाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के मुख्य सदर बाजार की लगभग 40 दुकानों पर सीलिंग पर तलवार लटकी हुई है। दुकानों के आगे अतिक्रमण कराने पर नगर निगम गुरुग्राम ने उक्त दुकानदारों को नोटिस जारी किए हुए हैं और रिमाइंडर भी भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद दुकानदार अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी, पटरी लगवाने या सामान रखने से बाज नहीं आते हैं तो दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारी व कर्मचारी कई बार दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन दुकानदार रेहड़ी पटरी वालों से पैसे लेकर सामान रखवा रहे हैं। दुकानों के आगे सामान रखने से बाजार की सड़क व गलियों में पैदल चलने वाले लोगों के लिए कम जगह बचती है। ऐसे में यहां खरीदारी करने आने वालों को परेशानी होती है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी अतिक्रमण काफी घातक हो सकता है क्योंकि किसी अनहोनी या आगजनी होने पर अतिक्रमण के कारण सहायता पहुंचाने में दिक्कतें आएंगी।
नगर निगम गुरुग्राम की एनफोर्समेंट टीमें लगातार अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करती हैं, बावजूद इसके दुकानदार अतिक्रमण करते हैं और रेहड़ी, पटरी वालों का सामान रखवाते हैं। नगर निगम गुरुग्राम ने अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की है। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण करने या करवाने वालों की पहचान के लिए दोबारा से बाजार की लगातार वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। इसी वीडियाेग्राफी के आधार पर दुकानदारों पर जुर्माना लगाने और दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --
रेहड़ी-पटरी वालों से ले रहे पैसे
सदर बाजार में काफी दुकानदार रेहड़ी-पटरी वालों से दुकान के आगे सामान रखने के पैसे लेते हैं। 500 से 700 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसे वसूले जाते हैं। ऐसे में रेहड़ी-पटरी वाले दुकान के आगे 10 से 12 फीट तक सड़क पर सामान रख लेते हैं। जिससे यहां पैदल आवागमन करने वालों को परेशानी होती है। बाजार में दोपहिया वाहनों के सड़क पर खड़ा करने से भी राहगीरों को परेशानी होती है।
-- --
वर्जन
सदर बाजार की सड़क व गलियों में अतिक्रमण न करने के लिए कई बार दुकानदारों से अपील की जा चुकी है। लगभग 40 दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए हुए हैं। सदर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। वीडियोग्राफी कराकर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा और दुकानें भी सील की जाएंगी।
- डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त जोन-2, नगर निगम गुरुग्राम