फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal corporation frees 1100 acres of land from illegal occupation

नगर निगम ने अवैध कब्जे से मुक्त कराई 1100 एकड़ जमीन

Fri, 11 Dec 2020 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation frees 1100 acres of land from illegal occupation
गुरुग्राम। नगर निगम कब्जाई गई जमीन व अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सक्रिय हो गया है। नगर निगम ने ऐसे इलाकों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू की है। निगम ने बृहस्पतिवार को जोन-4 क्षेत्र में गांव नूरपुर झाड़सा में बेशकीमती जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। इसके अलावा गांव बादशाहपुर में अनधिकृत रूप से बन रहे 13 भवनों को भी सील किया। नगर निगम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिसबल नेेे उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता राजीव यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जोन-4 क्षेत्र की इनफोर्समेंट टीम गांव नूरपुर झाड़सा पहुंची। यहां पर नगर निगम की लगभग 1100 एकड़ बेशकीमती जमीन पर 10 व्यक्तियों ने मकान बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। टीम ने जेसीबी की मदद से सभी अवैध मकानों को धराशायी कर दिया। इसके बाद टीम ने गांव बादशाहपुर में पहुंचकर अनधिकृत रूप से बन रहे 13 भवनों को सील कर दिया। उक्त निर्माण कार्य नगर निगम से बिना स्वीकृति लिए किए जा रहे थे। नगर निगम ने अतिक्रमण, अनधिकृत निर्माण और निगम की जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के लिए जोन वाइज अलग-अलग टीमों का गठन किया हुआ है। निगमायुक्त ने सहायक अभियंताओं को टीम के नेतृत्व व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की भी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed