{"_id":"60d3714f8ebc3ecbfc69fbaf","slug":"municipal-commissioner-will-hold-meeting-with-councilors-once-in-a-month-gurgaon-news-noi5893530188","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगमायुक्त माह में एक बार पार्षदों संग करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगमायुक्त माह में एक बार पार्षदों संग करेंगे बैठक
विज्ञापन
गुरुग्राम। कामकाज की समीक्षा व जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के बेहतर तालमेल के उद्देश्य से अब माह में एक बार अनिवार्य रूप से निगम कार्यालय में निगमायुक्त व पार्षदों की बैठक होगी। इस दौरान आम जनता की शिकायतों को सुना जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाएगा।
निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को निगम पार्षदों से साथ निगम कार्यालय में मासिक बैठक करेंगे। इस बारे में आदेश जारी करते हुए निगमायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने महसूस किया है कि नगर निगम गुरुग्राम में कामकाज में सुधार करने की सख्त आवश्यकता है। गुरुग्राम के निवासी नगर निगम की नागरिक सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद रखते हैं। वहीं, वार्ड पार्षद के पास जाने के अलावा, आम जनता के पास अपनी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए उपयुक्त मंच नहीं है। इसको देखते हुए आम जनता की शिकायतों को सुनने और उनके निवारण को ध्यान में रखते हुए वार्ड पार्षद के साथ मासिक बैठक करना आवश्यक है।
ये रहेगा कार्यक्रम
निगमायुक्त ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक का समय जोन-1 क्षेत्र के निगम पार्षदों के लिए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार, जोन-3 क्षेत्र के निगम पार्षदों के साथ 12:15 से दोपहर 1:15 बजे तक व जोन-2 क्षेत्र के निगम पार्षदों के साथ शाम 3 बजे से 4 बजे तक बैठक होगी। वहीं, जोन-4 क्षेत्र के निगम पार्षदों के साथ शाम 4:15 से शाम 5:15 बजे तक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित अतिरिक्त निगमायुक्त व संयुक्त आयुक्तों के साथ ही नगर निगम के चीफ इंजीनियर को भी बैठक में मौजूद रहना होगा।