{"_id":"69f33bce1cc31f1bb003a2e1","slug":"municipal-commissioner-takes-strict-stance-on-cleanliness-conducts-surprise-inspection-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86440-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सफाई व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त का सख्त रुख, किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सफाई व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त का सख्त रुख, किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त का सख्त रुख, कई क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण- सड़क किनारों, ग्रीन बेल्ट व प्रमुख चौकों से कचरा हटाने के दिए निर्देश, सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों की टीम के साथ शहर के कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। सड़क किनारों, ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा प्लास्टिक कचरा, बागवानी अपशिष्ट तथा सीएंडडी वेस्ट को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए।
सुबह करीब 9:30 बजे निगमायुक्त राजीव चौक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने झाड़सा चौक स्लिप रोड पर जमा कचरे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिग्नेचर टावर चौक, एमडीआई चौक, अतुल कटारिया चौक, सीआरपीएफ चौक सहित शीतला माता मंदिर के आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन
निगमायुक्त ने कहा कि गुरुग्राम में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार और नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, डॉ. जयवीर यादव, संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई उपस्थित रहे।