{"_id":"60d483668ebc3ed78150c98c","slug":"municipal-commissioner-inspected-the-waterlogged-places-gurgaon-news-noi589440072","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव वाले स्थानों का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव वाले स्थानों का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
गुरुग्राम। निगम आयुक्त मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया तो अभियंताओं में अफरातफरी मच गई। कई स्थानों पर तो व्यवस्थाएं अधूरी मिली। वहां पर अभियंताओं को बुलाकर समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में इस बार कहीं पर भी जलभराव हुआ तो कार्यकारी अभियंता जिम्मेदार होंगे। इस मामले में लापरवाही करने वाले नौ कार्यकारी अभियंताओं को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व ड्रेनेज, सीवरेज, रोड गली सहित नालियों की पर्याप्त सफाई पूरी करवाना सुनिश्चित करें। जहां पर पंप व मैन पावर लगाए जानी हो, वहां पर पर्याप्त संख्या में इसकी व्यवस्था करें। इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त रोहताश बिश्नोई, अधीक्षक अभियंता राधेश्याम शर्मा, विजय ढाका एवं रमेश शर्मा सहित संबंधित डिवीजन के कार्यकारी अभियंता मौजूद रहे।
निगमायुक्त ने शांति नगर, 4/8 मरला, लक्ष्मी गार्डन, पटौदी रोड, कादीपुर चौक, सेक्टर-10 सिटी बस डिपो के सामने, रेलवे कल्वर्ट सेक्टर-9/9ए, बसई तालाब के पास, लक्ष्मण विहार-सेक्टर-4 डिवाइडिंग रोड, सूर्या विहार, शीतला माता रोड, सीआरपीएफ कैंप के पास, द्रोणाचार्य तालाब, एमजी रोड, गोल्फ कोर्स रोड, सेक्टर-27/28, मेदांता अंडरपास व खांडसा रोड सहित आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया।