Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'MP Sports Festival' to reach schools and colleges; preparations underway to involve more athletes.

Gurugram News: स्कूल-कॉलेज तक पहुंचेगा सांसद खेल महोत्सव, ज्यादा खिलाड़ियों को जोड़ने की तैयारी

Sat, 14 Nov 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
'MP Sports Festival' to reach schools and colleges; preparations underway to involve more athletes.
महोत्सव को लेकर आयोजकों और जिला खेल विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस बार महोत्सव में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। खास बात यह है कि आयोजन में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी जोड़ने की योजना है, ताकि पढ़ाई के साथ खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

हालांकि, अभी आयोजन की तारीख और खेल स्पर्धाओं की सूची तय नहीं हुई है। शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव को लेकर आयोजकों और जिला खेल विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस महोत्सव में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि बैठक में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने को लेकर फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी महोत्सव से जोड़ने की योजना है। उन्होंने बताया कि आयोजन से जुड़ी आगे की रूपरेखा को लेकर सांसद इंद्रजीत सिंह राव से बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही खेलों की संख्या, खिलाड़ियों की भागीदारी और आयोजन की तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
तीन जिलों के खिलाड़ी ले सकते हैं हिस्सा

सांसद खेल महोत्सव में गुरुग्राम के अलावा रेवाड़ी और नूंह के खिलाड़ियों के भी शामिल होने की संभावना है। इस बार आयोजन में अधिक खेल स्पर्धाएं कराने पर विचार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अलग-अलग खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को एक मंच देना है। स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलने वाले विद्यार्थियों को शामिल करने से महोत्सव में युवाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
------------------------------

वर्जन
इस महोत्सव में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने को लेकर निर्णय लिया गया है।
- आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed