फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MoU between Haryana Saraswati Heritage Board and Gurugram University

Gurugram News: हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड और गुरुग्राम विवि के बीच एमओयू

Mon, 04 Aug 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
MoU between Haryana Saraswati Heritage Board and Gurugram University
गुरुग्राम। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड और गुरुग्राम विश्वविद्यालय के बीच सोमवार को पंचकूला स्थित बोर्ड कार्यालय में सरस्वती नदी के पुनरुद्धार, शोध और जनजागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. संजय कौशिक, मीडिया अध्ययन विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश योगी और प्रो. मीनाक्षी श्योराण मौजूद रहे। जबकि बोर्ड की ओर से उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, सीईओ कुमार सुप्रवीण और डॉ. दीपा ने भाग लिया। उपाध्यक्ष धूमन सिंह ने बताया कि यह समझौता सरस्वती के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व को शैक्षणिक विमर्श से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने सरस्वती पुनरुद्धार कार्यों पर एक प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया। बोर्ड के सीईओ कुमार सुप्रवीण ने कहा कि विश्वविद्यालय में सरस्वती लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जिसमें शोध और पाठ्यक्रम निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रो. राकेश योगी ने बताया कि छात्र सरस्वती पर डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म, न्यूजलेटर आदि तैयार करेंगे। कुलपति कौशिक ने कहा कि यह सहयोग विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed